BREAKING NEWS
कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 30, 2022, 6:31 pm
BIG NEWS : नीमच जिले का सिंगोली और छुट्टियां मनाने गया परिवार, फिर मौका पाकर सुने मकान में बदमाशों ने दिया इस बड़ी वारदात को अंजाम, सुबह जब पड़ोसियों ने देखा माजरा तो लगाया फोन, सूचना मिलते ही घर पहुंचा पीड़ित तो माजरा देख उड़ गए होश, जानिए क्या है पूरा मामला, पढ़े मेहबूब मेव की खबर

Share On:-

सिंगोली। थाना परिसर से करीब 800 मीटर दूरी पर ग्राम पंचायत धनगांव के ग्राम तुरकिया के बिजासन माता मार्ग स्थित सुने मकान पर बीती रात अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। घटना स्थल सिंगोली के वार्ड क्रमांक एक से सटा हुआ है। अज्ञात चोरों ने घर में अलग अलग जगहों पर रखे लगभग 15 लाख रुपए के सोने के आभूषणों और 50 हजार की नकदी पर हाथ साफ किया है।

ग्राम तुरकिया में बिजासन माता मंदिर मार्ग पर  निवासरत फरियादी शासकीय शिक्षक भंवर सिंह पिता मानसिंह चन्द्रावत ने बताया कि सर्दी की छुट्टियों में दो दिन के लिये वह अपने गांव गया हुआ था। बीती रात में घर में किसी की के भी नही होने का फायदा उठाकर अज्ञात बदमाशों ने घर का कुंदा और तीन ताले तोड़कर अलमारी में रखे सोने के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया।

भंवर सिंह को सुबह किसी परिचित ने फोन कर बताया कि उसकी मोटरसाइकिल घर से दूर झाड़ियों में पड़ी हैं। तब उसको पता लगा और उसने अन्य परिचितों को खबर की तो उन्होंने घर जाकर देखा और उसको वीडियो काल करके दिखाया तब चोरी होने का पता चला। शुक्रवार को सुबह वह सिंगोली तुरकिया स्थित घर आया तो देखा कि घर में रखे सोने के आभूषण और नकदी गायब थे। 

जिनमे सोने के आभूषण गले की आड़ ढाई तोला, एक बाजूबन्द तीन तोला, दो पोंछी दो-दो तोले की, 5-5 ग्राम की 4 अंगूठी, दो तोला गले की चेन, दो पायल सोने की दो तोला, एक नथ 5 ग्राम, मेहरी, टिकला एक तोला, कान के झुमके ड़ेढ तोला, एक मंगलसूत्र 5 ग्राम व आधा किलो करीब चांदी के जेवरात और 50 हजार रुपये नगद को अज्ञात चोर चुरा ले गये हैं। उक्त समान चोरी होने की पुष्टि करने के बाद सिंगोली पुलिस थाना पर सूचना दी।
 
इनका कहना है-
आज सूचना मिली है ग्राम तुरकिया में चोरी की वारदात हुई हैं, मौका मुआयना किया हैं मामले से सम्बंधित बदमाशों की तफ्तीश की जा रही है।
-केसी चौहान, थाना प्रभारी पुलिस थाना सिंगोली। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE