BREAKING NEWS
कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी गिरोह का किया.. <<     KHABAR : दीपावली की चमक में फीकी पड़ रही माटी.. <<     KHABAR : ऐतिहासिक धर्मराजेश्वर में कल सजेगा.. <<     KHABAR : बड़वानी में एसआईआर के विरोध में छात्रों का.. <<     पाडल्या खुर्द में वन विभाग की जमीन पर चला.. <<     BIG NEWS : नीमच में बिजली कटौती का बड़ा अपडेट, शहरी.. <<     VIDEO: मुरैना में नशीले इंजेक्शनों की बड़ी खेप.. <<     KHABAR : एमपी स्थापना दिवस पर खुद को नहीं रोक पाईं.. <<     KHABAR : कालापीपल पुलिस ने पशु चोरी करने वाले.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से निकले थे घर लौटने के लिए, लेकिन.. <<     KHABAR : पटेल पब्लिक स्कूल में रन फॉर यूनिटी और.. <<     KHABAR : फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो.. <<     KHABAR : मुरैना में नशे के अवैध कारोबार पर पुलिस की.. <<     WEATHER UPDATE : नवंबर की शुरुआत में बढ़ी ठंड की दस्तक!.. <<     NEWS : श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ.. <<     NEWS : BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में अवैध शराब के ठिकानों पर आबकारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 1, 2023, 3:23 pm
BIG NEWS : पुराने साल का आखिरी दिन और नाबालिग बेटी का आशिक, जैसे ही अंधेरी रात में पहुंचा घर तो हुआ कुछ ऐसा..., फिर जैसे ही मकान मालिक को लगी भनक तो दौड़ी थाना पुलिस, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर

Share On:-

ग्वालियर। साल के आखिरी दिन ग्वालियर में एक झकझोर कर रख देने वाला मामला सामने आया। जहां प्यार में बाधा बनी मां से बेटी को इस कदर नफरत हो गई कि उसने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। बेटी ने माँ का मुंह दबाया, इसके बाद बॉयफ्रेंड ने शरीर पर जगह-जगह चाकू से मारा।

महिला की मौत दम घुटने से पहले ही हो चुकी थी, लेकिन इसके बाद भी आरोपी चाकू मारते रहे। दोनों पूरी रात लाश के पास ही सोए, सुबह होते ही भाग निकले। मकान मालिक की शिकायत पर शनिवार रात 12 बजे पुलिस पहुंची, तो शव कंबल में लिपटा हुआ बेड के नीचे पड़ा मिला। आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बेटी नाबालिग है। उसका प्रेमी 15 दिन पहले ही जेल से बाहर आया है। वह इसी नाबालिग से रेप करने के आरोप में जेल गया था।

मामला शहर के हजीरा स्थित गदाईपुरा का है, जहां ममता कुशवाह 45 वर्ष, अपनी 17 साल की बेटी के साथ किराए से रहती थी। शनिवार रात महिला के कमरे का दरवाजा हल्का सा खुला हुआ था। सुबह से वह दिखाई भी नहीं दी थी। उसकी बेटी भी नहीं दिख रही थी। इस पर मकान मालिक को शक हुआ। उसने जाकर देखा तो कमरे में बेड के नीचे खून से सना कंबल दिखा।

मकान मालिक की सूचना पर हजीरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना का पता चलते ही एसएसपी ग्वालियर अमित सांघी, सीएसपी रवि भदौरिया, फॉरेंसिक एक्सपर्ट साइंटिस्ट अखिलेश भार्गव भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने जब कंबल निकाला, तो उसमें ममता कुशवाह का शव लिपटा हुआ था। जिस पर गला घोंटने और चाकू के घाव थे। बेटी गायब थी। शुरुआत से ही पुलिस को बेटी और उसके प्रेमी सोनू पर शक था। पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पुलिस ने जब ममता की बेटी और उसके प्रेमी सोनू को हिरासत में लिया, तो उन्होंने हत्या की पूरी कहानी का खुलासा कर दिया। पुलिस का कहना है कि प्रेमी के साथ मिलकर बेटी मां को डराना चाह रही थी, लेकिन मां डरी नहीं। इस पर बेटी ने मां का मुंह बंद कर दिया। प्रेमी ने गला दबाया। दबाव ज्यादा होने से महिला की मौत हो गई। इसके बाद आरोपियों ने चाकू से इसलिए कई वार किए कि यह कन्फर्म हो जाए कि मौत हो गई है।

घटना के बाद रातभर प्रेमी और मृतका की बेटी लाश के पास बैठे और सोते रहे। शनिवार सुबह होते ही उसकी लाश को कंबल में लपेटकर पलंग के नीचे छिपाया। इसके बाद ताला डालकर चले गए। शाम को एक बार फिर नाबालिग अपने कमरे पर पहुंची और ताला खोलकर वापस चली आई।

दोनों आरोपी शहर छोड़ने की फिराक में थे, लेकिन पुलिस को उन पर पहले से ही शक था। घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया गया। आरोपी प्रेमी को महिला ने बेटी के अपहरण और रेप के आरोप में जेल भिजवाया था।

पुलिस पड़ताल में पता चला कि 15 दिन पहले ही आरोपी बेटी का प्रेमी सोनू जेल से छूटकर आया था। उसे ममता की शिकायत पर नाबालिग बेटी को अगवा कर दुष्कर्म के मामले में जेल हुई थी। तीन दिन पहले ममता की बेटी आरोपी सोनू से मिली थी। इसके बाद वह उनके घर पर बात करने के लिए आया था। बेटी प्रेमी के साथ रहना चाहती थी, लेकिन मां तैयार नहीं थी।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE