BREAKING NEWS
'इंजेक्शन लगाते ही टूट गईं सांसें',बक्सवाहा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देशभक्ति के तरानों से गूंजा टाउन हॉल,.. <<     BIG NEWS : 20 जून के बाद मानसून की एंट्री, प्री-मानसून.. <<     BIG NEWS : पीसीसी चीफ जीतू पटवारी और हरीश चौधरी.. <<     खरगोन के झिरन्या में खाद संकट, वन अधिकार.. <<     KHABAR : पक्की छत, पक्का भरोसा- खातीखेड़ा में पीएम.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : राज्यसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में मंथन,.. <<     BIG NEWS : उज्जैन जोन के आईजी बनने के बाद पहली बार.. <<     KHABAR : संकल्प पर्यावरण मित्र संस्था 5 जून को.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     REPORT : सीएमओ दुर्गा बामनिया ने ली स्वच्छता.. <<     KHABAR : गुंदीपाड़ा घटना में कलेक्टर के निर्देशन.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन 5 राशि वालों के लिए लझनों भरा रहेगा.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : मंदसौर में आशा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 2, 2023, 2:06 pm
BIG NEWS : फर्जी रजिस्ट्री, फर्जी एगीमेंट कर करोडों हडपने वाले गिरोह का खुलासा, मुख्य सरगना बंशी बंजारा की तलाश, मालवा-मेवाड़ के क्षेत्रों में है गिरोह सक्रीय, गिरोह के सदस्य अब तक दे चुके है कई वारदातों को कूटरचित दस्तावेजों के जरिए अंजाम, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। फर्जी रजिस्ट्री से लेकर फर्जी एग्रीमेंट कर करोडों हडपने वाले गिरोह का खुलासा नीमच सिटी थाना क्षेत्र टीआई करणीसिंह शक्तावत के नेतृत्व में पुलिस ने किया है। यह गिरोह बीते कुछ सालों से नीमच, मंदसौर, प्रतापगढ, चित्तोडगढ सहित अन्य जिलों में सक्रिय है, जिनके सदस्य दूसरे व्यक्तियों के भूखंड व खेत सस्ते दामों में दिलाने का झांसा देकर आनलाइन दस्तावेज निकालकर फर्जी एग्रीमेंट, फर्जी रजिस्र्टी करवाकर करोडों रूपए वसूल कर गायब हो जाते है, गिरोह का मुख्य सरगना हिस्ट्रीशीटर बदमाश (रासुका का आरोपी) बंशी पिता सददा बंजारा निवासी सावनकुंड मनासा के पास का है, जो पूरी गैंग बनाकर बीते कई वर्षों से इस तरह की धोखाधडी को अंजाम दे रहा था। नीमच सिटी थाने में प्रकरण दर्ज होने के बाद मुख्य सरगना बंशी बंजारा फरार है। वहीं एक सदस्य कालू उर्फ शैलेंद्र बैरागी पिता पप्पूदास बैरागी निवासी पिपलोन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस गिरोह में मध्यप्रदेश के अलावा राजस्थान चित्तोडगढ जिले के भी कुछ आरोपी शामिल है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

नीमच सिटी थाना मिली जानकारी के अनुसार फरियादी मुकेश जयप्रकाश निवासी नीमच के शिकायती आवेदन पर पुलिस ने भादंसं की धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी के तहत दर्ज किया था। फरियादी मुकेश जयप्रकाश से एक जमीन बेचने के संबंध में बंशी बंजारा ने संपर्क किया और करीब 75 लाख रूपए में जमीन का सौदा तय हुआ और जमीन की रजिस्ट्री भी करवा दी, लेकिन किसान क्रेडिट कार्ड की राशि बैंक में जमा करवाने के बाद पता चला कि जिस व्यक्ति ने रजिस्ट्री करवाई है, उसका आधार कार्ड बैंक रिकार्ड से मिलान नहीं हुआ तो शक हुआ कि फर्जी रजिस्ट्री करवाई गई है। पुलिस जांच में पता चला कि बंशी बंजारा ने नकली व्यक्ति को रजिस्ट्रार कार्यालय में खडाकर रजिस्ट्री करवाई और 75 लाख रूपए की राशि हडप ली। जांच पडताल के बाद आरोपी बंशी बंजारा, प्रहलाद पिता गौरीलाल बंजारा निवासी सावनकुंड, अजय उर्फ शैलेंद्र उर्फ कालू पिता पप्पूदास बैरागी निवासी पिपलोन थाना नीमच सिटी के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया। नीमच सिटी पुलिस ने गिरोह के सदस्य शैलेंद्र उर्फ कालू पिता पप्पूदास बैरागी निवासी पिपलोन को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने बताया कि गिरोह के मुख्य सरगना बंशी बंजारा निवासी सावनकुंड है। पुलिस ने बंशी की तलाश शुरू कर दी है। 

साइबर ठगी भी हो सकती है उजागर- 
किसी दूसरे के नाम पर दर्ज जमीन को अपना बताकर करते थे फर्जी एग्रीमेंट-

गिरोह के सदस्य किसी दूसरे व्यक्ति के नाम से राजस्व रिकार्ड में दर्ज भूखंड य खेत को अपना बताकर उसका फर्जी एग्रीमेंट करते थे। जिस व्यक्ति के नाम से जमीन है, उस व्यक्ति का ऑनलाइन आधारकार्ड व जमीन की खसरा बी वन नकल हासिल कर लेते थे फिर ये उस पर उनका फोटो लगाकर भूमि स्वामी खुद बताकर लाखों रूपए ले लेते है, कई मामले में तो ये फर्जी रजिस्ट्री भी करवा देते है। सच्चाई का पता चलने के बाद वापस इनसे पैसे मांगने के लिए कोई जाते तो गिरोह के सदस्य एकत्रित होकर माहौल खराब करते है। साइबर ठगी भी उजागर होने की आशंका है, क्योंकि जिस व्यक्ति का आधार कार्ड निकालते है तो उसके मोबाइल पर ओटीपी जाता है, ये इनके पास वह ओटीपी कैसे आ जाता है, इस बिंदु पर भी पुलिस जांच कर रही है। साइबर ठगी कर लोगों के खातों से पैसे उडाने के मामले भी इस गिरोह से उजागर हो सकते है।

मुख्य सरगना बंशी बंजारा पर हो चुकी है रासुका की कार्रवाई-
पुलिस ने चल अचल संपत्ति की जानकारी मांगी- 
जल्द गिरफ्तार नहीं हुआ तो चलेगा मामा का बुलडोजर-

बंशी बंजारा इस गिरोह का मास्टरमाईंड है। बंशी बंजारा के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है। पूर्व में भी उस पर रासुका की भी कार्रवाई हो चुकी है। बंशी बंजारा ने अवैध तरीके से अर्जित पैसो से सावनकुंड गांव में भव्य मकान बनाया है वहीं अवैध रूप से मनासा-नीमच मार्ग पर दुकान भी बनाई है, जिस पर मामा का बुलडोजर चला था। बंशी बंजारा की चल-अचल संपत्ति की जानकारी पुलिस ने मांगी है, अगर वह जल्द गिरफ्तार नहीं होता है तो अवैध सपंत्ति पर पुलिस प्रशासन बुलडोजर चला सकता है। फिर से रासुका की कार्रवाई हो सकती है।

टीआई ने कहा कि लोग झांसे में न आए, और पीडित सामने आए-
 
नीमच सिटी थाना प्रभारी करणीसिंह शक्तावत ने इस संबंध में कहा कि लोग ऐसे फ्रॉड लोगों के झांसे में न आए। जिन लोगों के साथ ऐसी घटना हुई है वे पुलिस में आवेदन दे, पुलिस कार्रवाई करेगी। बंशी बंजारा के खिलाफ पूर्व में हमने रासुका की कार्रवाई की थी, पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। अन्य थाने से जानकारी भी मांगी गई है कि कहीं उनके क्षेत्र में इस तरह के जमीन संबंधित मामलों में धोखाधडी की गई है तो जानकारी भेजे, हमें जानकारी मिली है कि मध्यप्रदेश और राजस्थान में यह गिरोह सक्रिय था। बंशी बंजारा व इनके गिरोह के सदस्य कहीं पर नजर आए तो वे मोबाइल नंबर 7049142018 पर सूचना दे सकते है।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE