BREAKING NEWS
BIG UPDATE VIDEO : नीमच मणिरत्नम रिसॉर्ट पर प्रशासन का.. <<     BIG NEWS : रतलाम में छात्रा की मौत से मचा हड़कंप,.. <<     KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 4, 2023, 1:02 pm
BIG NEWS : भोजपाल महोत्सव मेला और 27 साल की युवती, जब बनवाने लगी टैटू तो पीछे से आया मनचला, फिर जैसे ही मिला मौका तो कर दिया ये गंदा काम, जानिये क्या है पूरा मामला, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। राजधानी में आयोजित भोजपाल महोत्सव मेले में टैटू बनवा रही एक युवती के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई है। मूलतः बिहार की निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि मेले में आरोपी ने उसे बैड टच किया है। युवती के चिल्लाने पर आरोपी मौके से भाग निकला। झूमाझकटी में आरोपी का मौके पर आधार कार्ड गिर गया। इससे उसकी पहचान हो सकी। बाद में पुलिस ने उसे दबोच लिया। 
इधर, मंगलवार को कोर्ट ने आरोपी की जमानत खारिज कर दी है। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मूलतः बिहार की रहने वाली 27 साल की युवती प्राइवेट जॉब करती है। हाल ही में वह अशोका गार्डन इलाके में रहने वाली अपनी बहन के पास घूमने आई थी। जनवरी को वह परिजन के साथ मेला घूमने आई थी। रात करीब साढ़े 10 बजे वह टैटू बनवा रही थी। तभी पीछे से आए एक युवक ने बैड टच किया। युवती ने शोर मचाया तो आरोपी भाग निकला। भीड़ की झूमाझटकी में उसका मौके पर आधार कार्ड गिर गया। लोगों ने पुलिस को आधार कार्ड दिया। इससे उसकी पहचान हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, ऐशबाग स्टेडियम का रहने वाला दानिश (27) पुत्र आशिफ खान के रूप में हुई। पुलिस ने उसे तलाश कर दबोच लिया।

जमानत निरस्त कर भेजा जेल- 
पीड़िता की शिकायत पर पुलिस आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर मंगलवार को न्यायलय में पेश किया। जिसकी सुनवाई चेतना दीक्षित की कोर्ट में हुई। एडीपीओ मनोज त्रिपाठी ने अभियोजन पक्ष से दलील रखते हुए आरोपी के जमानत का विरोध किया। तर्क सुनकर कोर्ट ने उसकी जमानत निरस्त कर दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE