भवानी मंडी। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार के जिलाध्यक्ष के पिड़ावा पहुंचने पर स्वागत किया गया। इस दौरान नववर्ष की बैठक को लेकर संरक्षक राधेश्याम काला व जिला अध्यक्ष सुशील जैन, नगर पालिका उपाध्यक्ष राजू माली सकल दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष अनिल जैन चेलावत द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। वहीं पिड़ावा क्षेत्र के पत्रकारों ने जैन व काला का माला व साफा बांधकर स्वागत किया। जार के दोनों पदाधिकारियों द्वारा नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। 34 वर्षों से लगातार पत्रकारों के हितों के लिए काम करने वाली संस्था जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान जार के प्रदेश अध्यक्ष हरिवल्लभ मेघवाल के निर्देश पर जार जिला अध्यक्ष सुशील जैन लगातार डग चोमेला भवानी मंडी पिड़ावा में स्नेह मिलन समारोह को लेकर बैठक ले रहे हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्र व शहरी क्षेत्रों के पत्रकारों के हितों को लेकर बात की गई। वहीं प्रदेश सरकार से जल्द मांग की जाएगी कि पत्रकारों को अधिमान्य पत्रकार के रूप में माना जावे। इसके लिए भी प्रदेश सरकार को पत्र के माध्यम से अवगत कराया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ साहित्यकार बाबू सिंह कमाल व पिड़ावा ग्रामीण क्षेत्र के पत्रकार विनोद जैन संचोरा रईस खान नफीस खान नितिन शाहीद भाई दीपेश जैन पार्षद प्रमोद जैन सुधीर जैन पवन रावल लखन पंवार पीरु लाल माली पूर्व पार्षद राजेंद्र सिंह बना निर्मल गुप्ता धीरज गुप्ता भवानी मंडी नगर अध्यक्ष कपिल चौहान मीडिया प्रभारी विशाल श्रीवास्तव उपस्थित रहे।