BREAKING NEWS
NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<     इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों का बड़ा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में थमा मानसून, उमस ने बढ़ाई बेचैनी,.. <<     त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट,.. <<     कालापीपल के खोकरा कला में 24 अगस्त को भव्य.. <<     KHABAR : डाकघर की स्पीड पोस्ट व पार्सल सेवा से.. <<     KHABAR : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बैंकर्स की बैठक.. <<     शहडोल जिला अस्पताल में बदहाली की लाइव.. <<     KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2023, 2:57 pm
KHABAR : झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के बच्चों के बिच बाँटी खुशियां, चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन के सदस्यो ने मनाया सक्रांति पर्व, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। बच्चों के चेहरे की मुस्कान, व छोटी खुशियां हेतु बच्चों को तील के लड्डु एवं पतंग डोर वितरण किये। मकर संक्रांति पर्व चाईल्ड रिलिफ मिशन फाउंडेशन के सदस्यो ने झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के बच्चों के साथ मनाया।

संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी ने जानकारी देते हुए बताया कि मकर सक्रांति का पर्व श्रद्धा, भक्ति, दान, पुण्य एवं समरसत्ता का त्योहार है। यह त्यौहार संपूर्ण भारत में मनाया जाता है। इसी कड़ी में संस्था द्वारा स्कीम नंबर 36 बी बस्ती, महावीर बस्ती, विकास नगर बस्ती के आस-पास सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों को पतंग, कच्चा धागा, तिल-लड्डू, बिस्किट्स एवं चॉकलेट्स दी गई। संस्था सदस्यों ने बच्चों के साथ खूब मनोरंजन किया। पतंग उड़ाई, तिल गुड़ की मिठास के साथ सभी बच्चों का मुंह मीठा किया। 

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनूप चौधरी ने बताया कि छोटा सा प्रयास हमारा, खुशियों से खिल उठे जहान सारा इस उद्देश्य के साथ मकर संक्रांति के पर्व पर बस्ती में नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ पतंग उड़ा कर उन्हें खुशियां देने का प्रयास किया। संस्था के सभी सदस्यों ने मकर सक्रांति के पावन पर्व की सभी बच्चों एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस कड़ी में प्रभव बागड़ी ने अपनी पाठशाला के तहत बच्चों को गिनती सिखाई। 

इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष अनूप सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष किशोर बागड़ी, कोषाध्यक्ष चंदा सालवी, संयुक्त सचिव रौनक दुग्गड, सदस्य पूजा मिश्रा, प्रीतिबाला निर्मल, डॉ कीर्ति आहूजा, प्रियंका कवीश्वर, नवनीत अरोंदेकर, रिनीका दुग्गड आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी संस्था सचिव पायल जैन ने दी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE