BREAKING NEWS
NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<     इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों का बड़ा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में थमा मानसून, उमस ने बढ़ाई बेचैनी,.. <<     त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट,.. <<     कालापीपल के खोकरा कला में 24 अगस्त को भव्य.. <<     KHABAR : डाकघर की स्पीड पोस्ट व पार्सल सेवा से.. <<     KHABAR : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बैंकर्स की बैठक.. <<     शहडोल जिला अस्पताल में बदहाली की लाइव.. <<     KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 15, 2023, 4:29 pm
KHABAR : हिंदू वाहिनी संगठन नीमच ने दामोदरपुरा की घटना को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन, जल्द कार्यवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। हिंदू वाहिनी संगठन नीमच द्वारा आज एक ज्ञापन जिला पुलिस अधीक्षक के नाम सौंपा गया। एडिशनल एसपी सुंदर सिंह कनेश को एसपी कार्यालय पर सौपे गए ज्ञापन में हिंदू वाहिनी संगठन द्वारा मांग की गई कि 29 नवंबर 2022 को रेहान पिता अजीम खान नाम का लड़का दामोदरपुरा थाना जावद से हिंदू समाज की विवाहिता को बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया था, जिसको लेकर 1 दिसंबर को विवाहिता की माता द्वारा रतनगढ़ थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। किंतु आज दिनांक तक रेहान को गिरफ्तार नहीं किया गया ना ही विवाहिता को रेहान से छुड़ाकर परिवार को सौंपा गया। 

रेहान और उसका साथ देने वाले लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की मांग आज ज्ञापन में परिजन एवं हिंदू वाहिनी द्वारा की गई। साथ ही ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी जल्दी ही नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा, जिसकी जवाबदारी प्रशासन की होगी। 

ज्ञापन सौंपते समय हिंदू वाहिनी संगठन के जिला अध्यक्ष भेरूसिंह सोलंकी, अजय प्रताप सिंह शक्तावत, आजाद सिंह सोलंकी, मयंक प्लास, गोपाल धाकड़, ऋषि राज सिंह चौहान तथा संगठन के कार्यकर्ता एवं परिजन मौजूद रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE