BREAKING NEWS
NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<     इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों का बड़ा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में थमा मानसून, उमस ने बढ़ाई बेचैनी,.. <<     त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट,.. <<     कालापीपल के खोकरा कला में 24 अगस्त को भव्य.. <<     KHABAR : डाकघर की स्पीड पोस्ट व पार्सल सेवा से.. <<     KHABAR : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बैंकर्स की बैठक.. <<     शहडोल जिला अस्पताल में बदहाली की लाइव.. <<     KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2023, 11:06 am
NEWS : कड़ाके की ठंड में समस्त संविदा कर्मियों को नियमित कराने की मांग को लेकर संयुक्त सचिव युवा मोर्चा राजस्थान ने डूंगरपुर से निकाली साइकिल यात्र, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। संयुक्त संविदा मोर्चा के बैनर तले संविदा सेवा नियम 2022 के तहत अनुभव को जोड़कर स्क्रीनिंग के माध्यम से नियमितीकरण की मांग को पूर्ण करने का संदेश संवेदनशील सरकार के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तक पहुंचाने हेतु भयंकर ठंड में साइकिल मार्च से डूंगरपुर से प्रस्थान कर यात्रा करते हुए खेरवाड़ा, उदयपुर, मेनार से मंगलवाड पहुंचे। संगठन के कर्मठ, ऊर्जावान साथी जीवन दीपक दंतोनिया आरकेएसके परामर्शदाता निवासी डूंगरपुर पूर्व विधायक विधानसभा क्षेत्र बड़ीसादडी के प्रतिनिधि राजा चौधरी, संयुक्त संविदा मोर्चा चित्तौड़गढ़ के एनआरएचएम यूनियन जिलाध्यक्ष राहुल जैन, पंचायत सहायक विधालय सहायक संघ जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश सोनी, विजेंद्र चौधरी, रमेश सुथार, बालकिशन मेनारिया, ललित शर्मा व अन्य गणमान्य नागरिकों द्वारा मंगलवाड़ चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया।
संयुक्त मोर्चा प्रतिनिधि राहुल जैन ने बताया कि जीवन दीपक दंतोनिया 13 जनवरी को डूंगरपुर से यात्रा कर चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, अजमेर होते हुए जयपुर पहुंचकर मुख्यमंत्री से मुलाकात कर संविदा कार्मिकों की नियमितीकरण की मांग को रखेंगे। यात्रा का संदेश शीघ्र सरकार तक पहुंचे और सभी संविदा कार्मिकों के हित में लिए सरकार निर्णय ले और यह डूंगरपुर से 12 जनवरी दिन में साईकिल से यात्रा प्रारंभ कर 15 जनवरी रविवार को दिन में 215 किलोमीटर की यात्रा कर भादसोड़ा चौराहे पर प्राकृतिक स्थल सांवलियाजी मंदिर पर पहुंचे।
यात्रा का सांवलिया जी प्राकट्य स्थल मंदिर भादसोड़ा चौराहा पहुंचने पर पंचायत सहायक एवं एनआरएचएम प्रबंधकीय संविदा कार्मिक ज्योति सोनी, विमला चंडालिया, सुमित्रा गर्ग, हंसराज मीना, शीला मीना, मुन्नालाल साहू एवं अन्य श्रद्धालुओं द्वारा उपरना पहनाकर स्वागत कर सांवलिया जी के दर्शन किया व शीघ्र नियमितीकरण की शुभकामनाएं प्रेषित की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE