मनासा। तहसील क्षेत्र के गांव पिपलियारावजी में कल 17 जनवरी मंगलवार को जगत गुरु शंकराचार्य भानपुरा अवांतर पीठ स्वामी श्री ज्ञानानंद जी तीर्थ धार्मिक अनुष्ठान में आएगे। वे यहां पर चंद्रशेखर पालीवाल के पूज्य पिताजी भोलाराम पालीवाल की स्मृति मे छत्री निर्माण मे भगवान नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना कार्यक्रम में भाग लेंगे। स्वामीश्री 16 जनवरी को ललितपुर से प्रस्थान कर शाम 06 बजे मनासा पहुँचेगे। स्वामीश्री मनासा एडवोकेट केलाश राठौर के यहां पर रात्री विश्राम करेंगे। वहीं स्वामीजी मंगलवार सुबह 08 बजे मनासा से पिपलिया रावजी के लिए रवाना होगे। गांव पिपलिया रावजी में स्वामीजी की बैंड बाजो और ढोल ढमाको के साथ रेगर मोहल्ले से शोभायात्रा निकलेगी। यह जानकारी आयोजक चंद्रशेखर पालीवाल ने दी।
पालीवाल ने बताया कि चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी श्री ज्ञानानंद जी तीर्थ के कर कमलों द्वारा पिताजी की स्मृति मे बनाई गई छत्री में भगवान नर्मदेश्वर महादेव की स्थापना होगी। गाँव मे स्वामिश्री की शोभायात्रा निकलेगी। शोभायत्रा रेगर मोहल्ले से प्रारम्भ होगी। शोभायत्रा मुख्य बाजार से होती हुई बस स्टेण्ड, होते हुए कार्यक्रम स्थल शासकीय स्कूल के पास पहुंचेगी। जहाँ पर स्वामीश्री के प्रवचन होगे। शोभायात्रा का गाँव मे जगह जगह स्वागत पुष्पवर्षा कर किया जाएगा। प्रवचन के बाद महाप्रसादी का आयोजन होगा। स्वामीश्री 17 जनवरी को पिपलिया रावजी रात्री विश्राम करेंगे। स्वामीश्री 18 जनवरी को सुबह मीडिया से चर्चा करेंगे। इसके बाद दोपहर 12 बजे भादवामाता पहुंचकर दर्शन कर आशीर्वाद लेंगे। इसके पश्चात स्वामीश्री कोटा के लिए प्रस्थान कर वहाँ से ट्रेन से ललितपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।