चित्तौड़गढ़। किराना व्यापार संगठन द्वारा मकर संक्रांति दिवस पर गायों के लिए 400 किलो गुड लापसी 1000 किलो चारा 150 किलो गुड का वितरण गांधी नगर गौशाला खाकी जी की कुड़ी और ऋषि मंगरी स्थित गौशाला में किया गया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष ओम प्रकाश लड्ढा ने बताया किराना व्यापार के सभी सदस्यों ने बढ़-चढ़कर इस कार्यक्रम में दान राशि की घोषणा की जो करीब राशि 50000 की हो गई। इस राशि का कुछ भाग अभी कार्यक्रम में लगाया गया। बकाया राशि का उपयोग जहां आवश्यकता होगी। वहां गोशालाओं में सूखा चारा डलवा दिया जाएगा और 29 जनवरी अंतिम रविवार को किराना व्यापार संगठन के संयुक्त बंद के दिन किले पर वानर सेनाओं को बाटी बनाकर के खिलाने का प्रावधान भी रखा है। गो सेवक जगदीश जाट जो निस्वार्थ गायों की सेवा करते हैं उन्हें गौ सेवा इलाज के लिए करीब 5000 राशि की दवाएं दी गई व्यापार मंडल के सचिव राजकुमार जैन ने बताया सभी कार्यक्रम किराना व्यापार संगठन के तत्वाधान में हुए उन्होंने सभी दानदाताओं को धन्यवाद देते हुए कहा व्यापार मंडल ने पिछले महा रक्तदान शिविर रखा था। मैं 126 युनिट रक्तदान दिया गया और आज मकर सक्रांति पर गोसेवा का कार्यक्रम किया गया है।
उपरोक्त कार्यक्रम में किराना व्यापार संगठन के सदस्य नेमीचंद अग्रवाल, अनिल मूंदड़ा, बद्री आगाल, राजाराम काबरा, दुर्गेश न्याति, संदीप मुरोठिया, प्रदीप कोठारी, हरीश लड्ढा, शिवजी लड्ढा, मुकेश मुंदडा, छोटू सिंह शेखावत चंद्रेश नंदावत, राजा भैया, मेघराज व्यास, निलेश बाबेल, लक्ष्मी लाल लड्ढा, आशीष कोठारी, ओम प्रकाश खटोड,़ शांतिलाल मंडोवरा, मुकेश काबरा, सतीश सोमानी, राकेश छीपा, मनोहर सिंह, लोकेश जैन, मुकेश जैन, सुशील जैन, जॉन भाई और अनेक सदस्य उपस्थित होकर अपने हाथों से यह पुण्य का कार्य किया सचिव राजकुमार बज ने बताया कि आगे भी किराना व्यापार संगठन सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में सभी सदस्यों के सहयोग से कार्य करता रहेगा।