चित्तौड़गढ़। श्री कुमावत विकास एवं सेवा संस्थान के तत्वाधान में मकर संक्रांति पर्व पर गौमाता को गुड़ से निबनी लापसी और रजका खिलाया गया। संस्थान सचिव राजकुमार बेरा ने बताया कि दान पुण्य का पर्व मकर संक्राति पर रविवार को गांधीनगर स्थित गोपाल गौशाला में गुड़ से बनी लगभग डेढ क्विंटल लापसी और रजका खिलाया गया। इस दौरान समाज की महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए गाय को चुंदड ओढा पूजा कर आरती उतारी गई। इस दौरान संस्थान द्वारा बच्चों को पर्व की महत्ता के बारे में जानकारी देने के साथ ही उन्हें पतंग और डोर चकरी दी गई।
मकर संक्राति पर्व पर नगर के कुमावत मोहल्ला स्थित श्री चारभुजा नाथ मंदिर में पुजारी रजत वैष्णव एवं परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा ठाकुरजी का पतंग रुप में पोशाक धारण कराई गई और मंदिर को विभिन्न रंग बिरंगी पतंगो से सजाया गया । कार्यक्रम के दौरान संस्थान के पदाधिकारी, सदस्यों सहित श्री कुमावत महिला जागृति मंच की पदाधिकारी, सदस्याएं और आसपास क्षेत्रों से आए समामजन मौजूद थे।