मंदसौर। जिले में प्रतिबंध के बावजूद चाइना मांजा बिक रहा है। प्रशासन की कार्यवाई के बाद भी व्यापारी चोरी छुपे इस मौत के मांजे का व्यापार कर रहे है। कल मंदसौर शहर में एक बाज इस चाइना मांजा का शिकार हो गया और घायल हो गया।
समाजसेवी ओम बड़ोदिया ने बताया कि मुझे यह बाज घायल अवस्था में मिला, इसका एक पंख चाइना मांजा से काफी ज्यादा कट गया था और खून भी बह रहा था। यह उड़ने की स्थिति में नहीं था। चाइना मांजा की वजह से बेजुबान जानवर, पक्षी को भी अपनी जान गवानी पड़ रही हैं। पुलिस लाइन में भी एक कौवा मांजे में उलझा हुआ था हम लोग वहां भी गए। प्रतिबंध के बावजूद भी धड़ल्ले से चाइना मांजा बाजार में बेचा जा रहा हैं। हम लोग घायल बाज़ को फॉरेस्ट विभाग ले जागए वहां इसका इलाज किया गया।