BREAKING NEWS
NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<     इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों का बड़ा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में थमा मानसून, उमस ने बढ़ाई बेचैनी,.. <<     त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट,.. <<     कालापीपल के खोकरा कला में 24 अगस्त को भव्य.. <<     KHABAR : डाकघर की स्पीड पोस्ट व पार्सल सेवा से.. <<     KHABAR : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बैंकर्स की बैठक.. <<     शहडोल जिला अस्पताल में बदहाली की लाइव.. <<     KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2023, 12:18 pm
KHABAR : चंद्रपुरा मंडल के ग्राम भदाना में निकला पथ संचलन, जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत, बौद्धिक में संघ परिचय और विषय से कराया अवगत, पढ़े अजयसिंह सिसौदिया के साथ शेख इसाक

Share On:-

रामपुरा। आज दिनांक 16 जनवरी को प्रातः राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन निकला। प्रातः से ही संघ स्थान पर स्वयंसेवकों का एकत्रित होना प्रारम्भ हो गया था। गीत और अमृत वचन के पश्चात कुकडेश्वर खंड के सह कार्यवाह तरुण राठौर का बौद्धिक हुआ। बौद्धिक में तरुण राठौर ने संघ परिचय, समाज एवं देश में चल रही वर्तमान चुनौतियों के विषय में अवगत कराया। 

तरुण ने बताया कि स्वतंत्रता के पूर्व और पश्चात संघ की भूमिका और संघ के संघर्षों का वर्णन करते हुए, संघ पर लगे प्रतिबंधों और प्रतिबंधों के बाद और प्रखरता से संघ निरंतर कार्य करते हुए आज विश्व के सबसे बड़े संगठन के रूप में कार्य कर रहा हैं। आज मां भारती विश्व गुरु के सिंहासन पर आरूढ़ होने की ओर अग्रसर है, और हम पुनः विश्व गुरु के सिंहासन पर विराजित होंगे और पूरे विश्व का नेतृत्व करेंगे।

कार्यक्रम में मंचासीन अधिकारी खंड संघचालक विजय शर्मा, खंड कार्यवाह तरुण राठौर, मंडल के मंडल कार्यवाह रोहित धनगर एवं गांव के वरिष्ठ प्रभुलाल सोनी थे।

कार्यक्रम में चंद्रपुरा उपखण्ड कार्यवाह धर्मेद्र प्रजापति, एवं मंदसौर विभाग सहशारीरिक प्रमुख परसराम राठौर, जो चंद्रपुरा मंडल में अल्पकालीन विस्तारक उपस्थित थे। पथ संचलन का जगह-जगह ग्रामवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया एवं मातृशक्ति द्वारा अपने घरों के बाहर रंगोली भी बनाई गई।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE