BREAKING NEWS
NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<     इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों का बड़ा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में थमा मानसून, उमस ने बढ़ाई बेचैनी,.. <<     त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट,.. <<     कालापीपल के खोकरा कला में 24 अगस्त को भव्य.. <<     KHABAR : डाकघर की स्पीड पोस्ट व पार्सल सेवा से.. <<     KHABAR : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बैंकर्स की बैठक.. <<     शहडोल जिला अस्पताल में बदहाली की लाइव.. <<     KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2023, 2:20 pm
KHABAR : शामगढ़ सिविल अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं में बढ़ोतरी की मांग को लेकर निकली पदयात्रा, बिच रास्ते में ही मंत्री डंग पहुंचे ज्ञापन लेने, पढ़े कैलाश विश्वकर्मा की खबर 

Share On:-

शामगढ़। शामगढ़ में करोड़ों रुपए की रोगी कल्याण समिति और शासकीय अस्पताल का सर्वसुविधा युक्त भवन होने के बावजूद भी स्वास्थ्य सेवाएं ऊंट के मुंह में जीरा जैसी प्रतीत हो रही है। ऐसे में नगर में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए बढ़ते जनाक्रोश ने आंदोलन का रूप ले लिया और इसी कड़ी में सोमवार सुबह 9 बजे शामगढ मांगे मेडिकल सुविधा समिति के नेतृत्व में नगरवासियों द्वारा शिव हनुमान मंदिर से स्वास्थ्य क्रांति पदयात्रा के रूप मे निकाली गई, जोकि 15 किलोमीटर दूर सुवासरा तक पहुंचती उससे पूर्व कैबिनेट मंत्री हरदीपसिंह डंग ने बीच रास्ते में बलईखेड़ा एवं बर्डीया ऊंचा के बीच स्वयं आकर ज्ञापन लिया एवं समिति को जल्द नगरवासियों को स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने हेतु आश्वासन दिया। 

मंत्री डंग ने कहा कि शामगढ में सिविल हॉस्पिटल स्वीकृत हो चुका है एवं उसके उन्नयन के लिए मध्यप्रदेश सरकार की और से 10 करोड़ की राशि भी स्वीकृत की जा चुकी है, जिसपर हॉस्पिटल का निर्माण कार्य चल रहा है। उसमें जो भी सुविधाओ की कमी है जो सिविल हॉस्पिटल में होना चाहिए जोकि ज्ञापन में मांग रखी गई है जल्द ही आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओ के बारे में उच्च अधिकारियों से बात कर निर्देश जल्द किये जाएंगे। ज्ञापन का वाचन समीर चतुर्वेदी ने किया। 

ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि शामगढ़ सिविल अस्पताल में मरीजों के इलाज में बहुत सारी खामियां हैं। शामगढ़ तहसील के अंतर्गत कई गांव आते हैं जिनके निवासी इलाज के लिए शामगढ़ ही आते हैं। आए दिन आमजन का अस्वस्थ होना, दुर्घटनाएं होना स्वाभाविक सी बात है, किंतु समय-समय पर देखा गया है कि जब भी कोई अवसर आता है तब शामगढ़ अस्पताल को मरीज के इलाज हेतु लाचार पाया जाता है। पर्याप्त साधन के अभाव में काबिल डॉक्टर भी इलाज उपलब्ध नहीं करा पाते हैं। कभी-कभी तो ऐसा भी देखने में आया है कि मरीज रेफर किए जाने के बावजूद सही जगह पहुंचने से पहले ही जिंदगी से हार जाता है। ऐसे में आप इस अस्पताल में ऐसी सुविधाएं मुहैया कराएं जोकि या तो मरीज का इलाज करें या फिर मरीज को इलाज तक पहुंचाएं। 

ज्ञापन में सुविधाओ हेतु डिजिटल एक्स-रे तथा डिजिटल सोनोग्राफी की 24 घंटे की सुविधा, शिशु रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ, हृदय संबंधी रोगों के निवारण हेतु स्थाई डॉक्टरों की व्यवस्था, जहरीले जानवर के काटने से बचाव, प्रसव हेतु आवश्यक दवाइयां, आपातकालीन स्थिति में हृदय रोग के पीड़ित को तुरंत इलाज तथा मस्तिष्क में होने वाली चोट का तुरंत उपचार अन्यथा उपचार तक पहुंचाने की व्यवस्था कराई जाए। 

इस अवसर पर कमलेश जायसवाल, समीर चतुर्वेदी, पंडित विक्रम पुरोहित, नीलू खन्ना, पवन पांडे, फिरोज अगवान, महेंद्र कालरा, गोरा पठान, कपिल कालरा, विमल राठौर, अजय विश्वकर्मा, मनोज देसाई, राकेश कोरी, गुड्डू भावसार, नरेंद्र धींगरा, प्रमोद नंदवानी, अली हुसैन सहित अन्य नगरवासी उपस्थित रहे। 
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE