नीमच। नीमच शहर की अग्रणीय सिंधी सामाजिक संस्था, विश्व सिंधी सेवा संगम परिवार द्वारा 13 जनवरी को लाल लोई का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया। जिसमे सिंधी समाज के अध्यक्ष सहित समाज के वरिष्ठ सदस्यों से सपरिवार, पूजा अर्चना कर पारम्परिक तरीके से मनाया।
15 जनवरी को मकर संक्रांति पर्व भी संस्था द्वारा गौ सेवा केंद्र में बीमार असहाय गौमाता को गुड़, चारा, फल, खिलाकर एवं दरिद्र नारायण लोगो के बीच पहुंचकर छोटे बच्चो को गीली डंडे देकर एवं तिल्ली के लड्डू देकर मनाया।
संस्था द्वारा समय समय पर इस प्रकार की गतिविधि की जाती है। इस अवसर पर संस्था के सभी सदस्यगण एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।