चीताखेडा। कल दिनांक 17 जनवरी 23 को मप्रविविकं लिमिटेड 11 केवी फीडर पर मेंटेनेंस कार्य करेगी। जिसके कारण इससे निकलने वाले क्षेत्रों में 04 घंटे के लिए विद्युत प्रदाय बाधित होगा।
सहायक यंत्री चीताखेड़ा विद्युत वितरण केंद्र ने बताया कि रामनगर सब स्टेशन से निकलने वाली गुडला घरेलू 11 केवी फीडर मेंटेनेंस कार्य होने के कारण सुबह 8 बजे से 12 बजे तक बंद रहेगी। इस कारण चीताखेड़ा, रामनगर,
नायनखेड़ी, भड़क सनावदा एवं आसपास के गांव की विद्युत सप्लाई प्रभावित रहेगी।
नोट- आवश्यकता अनुसार समय घटाया-बढ़ाया एवं निरस्त भी किया जा सकता है।