नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रों के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही है। स्कीम नंबर 9 नीमच निवासी कृष्णा कुमार पिता दिनेश चंद्र शर्मा को लोक सेवा केन्द्र नीमच से सोमवार को तत्काल निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने से वह काफी खुश है। कृष्णा कुमार ने सोमवार को लोकसेवा केन्द्र नीमच में निवासी प्रमाण पत्र बनवाने के लिए आवेदन दिया और उन्हें सोमवार को ही दोपहर में निवासी का प्रमाण पत्र मिल गया। तत्काल निवासी प्रमाण पत्र मिल जाने से कृष्णा कुमार काफी खुश है। उनका कहना है कि उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उन्हें इतनी जल्दी निवासी प्रमाण पत्र मिल जायेगा।