मनासा। सोमवार को दोपहर गुर्जर समाज की अहम बैठक मनासा के रामपूरा रोड़ स्थित नाकोड़ा रेस्टोरेंट पर सम्पन्न हुई। गुर्जर समाज के वरिष्ठजन व मुख्य अथिति की मौजूदगी बैठक में अहम निर्णय लिए व विशेष चर्चा हुई।
बैठक के दौरान भादवमाता मे नवीन धर्मशाला व छात्रावास निर्माण व मनासा तहसील व जिले की नई कार्यकारिणी की बनाने के विषय में विशेष चर्चा, समाज के युवाओ में एक केरियर को लेकर नई पहल शुरू करना व समाज के युवाओ व युवतियों को जागरूक करने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई।
बैठक के दौरान उमराव सिंह गूर्जर, जिलाध्यक्ष चंपालाल गुर्जर सहित क्षेत्र के गुर्जर समाज के कई युवा उपस्थित रहे।