नीमच। शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था नीमच मे एक दिवसीय प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेन्टिसशिप मेले (पीएमएनए) का आयोजन 19 जनवरी 2023 प्रातः 9.30 से किया जा रहा है। इस मेले में कर्मिशियल प्रा.लि. बग्गड जिला धार द्वारा ट्रेड-वेल्डर. फिटर, मोटर मैकेनिक, इलेक्ट्रीशियन, (पास आउट) एवं 12 वीं उत्तीर्ण (महिला, पुरुष) के 220 पद, अडानी विलमार लिमिटेड नीमच द्वारा ट्रेड-इलेक्ट्रीशियन, फिटर (पास आउट) 5 पद (केवल पुरुष), धानुका सोया प्रायवेट लिमिटेड नीमच फिटर (पास आउट) 3 (केवल पुरुष) एम.एस. सोल्वेक्स प्रा.लि. नीमच फिटर (पास आउट) 5 पद (केवल पुरुष) की भर्ती की जावेगी। इस अप्रेन्टिशिप मेले में आईटीआई पास आउट एवं 12 वीं उत्तीर्ण पुरुष एवं महिला अभ्यर्थी सम्मिलित हो सकते हैं। आयु सीमा 18 से 24 वर्ष रहेगी। मेले में भाग लेने इच्छुक अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों एवं बायोडाटा सहित 19 जनवरी 2023 प्रात 9.30 बजे साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं। विस्तृत जानकारी आईटीआई नीमच के प्राचार्य से प्राप्त की जा सकती है।