जीरन। पुलिस अधीक्षक जिला नीमच सुरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दरसिंह कनेश एवं नपुअ फुलसिंह परस्ते के निर्देशन तथा जीरन थाना प्रभारी निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में दिनांक 28 दिसम्बर 2022 को गुम हुए गुमइसांन क्रमांक 61/22 के गुमशुदा बालकिशन पिता दोलतराम मीणा उम्र 25 साल निवासी जयप्रकाश नगर जीरन एवं गुमइंसान क्रमांक 01/2023 की गुमशुदा माया पति अशोक अहीरवार उम्र 25 साल निवासी जीरन को जीरन पुलिस के मुखबीर तंत्र को सक्रिय किया जाकर उपरोक्त दोनो गुमइंसान को दस्तयाब किया गया।
उक्त कार्यवाई में प्रआर 82 अमित भावसार, प्रआर 214 प्रकाश सिनम, प्रआर प्रदीप शिंदे साइबर सेल, आर 246 राम पाटीदार, मआर 327 दुर्गा शर्मा का सराहनीय योगदान रहा।