BREAKING NEWS
NEWS : पारसोली थाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 24.. <<     KHABAR : खेड़ी में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन.. <<     इंदिरा सागर डूब प्रभावित किसानों का बड़ा.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में थमा मानसून, उमस ने बढ़ाई बेचैनी,.. <<     त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट,.. <<     कालापीपल के खोकरा कला में 24 अगस्त को भव्य.. <<     KHABAR : डाकघर की स्पीड पोस्ट व पार्सल सेवा से.. <<     KHABAR : कलेक्टर दिव्यांक सिंह ने बैंकर्स की बैठक.. <<     शहडोल जिला अस्पताल में बदहाली की लाइव.. <<     KHABAR : क्लबफुट क्लिनिक में 12 बच्चों का उपचार, तीन.. <<     बोल बम के जयकारों से गूंजा पोलाय खुर्द, 20 किमी.. <<     KHABAR : 24 अगस्त को खोकरा कला में निकलेगी विशाल.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम गायरी गुड़ा और मायके आई.. <<     KHABAR ; 6 सितंबर को मंदसौर में होगा षष्ठम मालव.. <<     KHABAR : नीमच में निकली भव्य कावड़ यात्रा, गूंजे.. <<     BIG NEWS : एमपी में स्वाइन फ्लू की दस्तक से हड़कंप,.. <<     KHABAR : त्योहारों को लेकर महिदपुर पुलिस अलर्ट, 60.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 16, 2023, 7:07 pm
BIG NEWS : नीमच में शीत लहर का प्रकोप, अभिभाषक अमित शर्मा ने फिर उठाई ये बड़ी मांग, बोले- खेतों में खड़ी फसलों पर दिखाई देने लगा है असर, पढ़े डेस्क इंचार्ज महावीर सैनी की खबर

Share On:-

नीमच। जिले में इन दिनों शीत लहर का प्रकोप दिखाई दे रहा है। बढ़ते दिनों के साथ ठंड भी अपना असर दिखा रही है। सर्द हवाओं के कारण स्कूली बच्चों को सर्वाधिक परेशानी का सामना पड़ रहा है। वहीं खेतों में खड़ी फसलों पर भी बर्फ की चादर जम रही है। जिले के अधिकतम व न्यूनतम तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। 
नीमच जिला राजस्थान का सीमावर्ती जिला है। जिले की सीमाएं तीन ओर से राजस्थान के चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा व प्रतापगढ़ जिले से सटी हुई है। जबकि एक ओर की सीमा प्रदेश के मंदसौर जिले से लगती है। यहीं कारण है कि जिले में उत्तर भारत से आ रही सर्द हवाओं से सितम बना हुआ है। सर्द हवाओं ने जन जीवन को बुरी तरह प्रभावित किया है। आमजन गर्म कपड़ों व अलाव का सहारा ले रहे हैं। 
अभिभाषक अमित शर्मा ने जिला कलेक्टर से मांग की है कि वर्तमान में सर्द हवाओं का सितम बढ़ा है। सर्द हवाओं की वजह से स्कूली विद्यार्थियों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चें ठंड से ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसी स्थिति में स्कूलों के संचालन समय में बदलाव करना चाहिए। वहीं कक्षा 8 वीं तक के विद्यालयों के लिए आगामी 2 दिनों का अवकाश घोषित करना चाहिए। तेज ठंड से फसलों पर भी बर्फ जम जम रही है। 

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE