मनासा। रविवार को नाकोड़ा रेस्टोरेंट मनासा पर नीमच हेल्थ केयर संस्थान का नववर्ष मिलन समारोह संगठन के अध्यक्ष दशरथ नागदा, उपाध्यक्ष कमलेश चौरड़िया, डायरेक्टर टीआर पुरोहित, सचिव महेश पाटीदार के सानिध्य में संपन्न हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अजय तिवारी, मनासा स्थित लीलावती क्लिनिक के संचालक डॉ. अनिल जाट, जिला पंचायत सदस्य मनीष पोरवाल उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ हुई, जिसमें डॉ. जाट द्वारा उपस्थित जिले के सभी तहसीलों से आए हुए संगठन के सदस्यों को नव वर्ष की बधाई देते हुए मौसम के साथ होने वाली बीमारियो के लक्षण के बारे में जानकारी दी तथा उनके उपाय के बारे में बताया गया। साथ ही संगठन द्वारा जिले के शहरी एवम ग्रामीण क्षेत्रो में 24 घंटे स्वास्थ सेवाए देने के लिए धन्यवाद दिया। तथा कोरोना जैसी महामारी में जहाँ पूरा देश इससे दूर भाग रहा था। वही कोरोना योद्धा के रूप में अपनी जान की परवाह किए बिना आम जन की सेवा कर जो मिशाल बनाई उससे प्रशासन भी अनजान नही है। तथा समय समय पर प्रशासन का साथ देने के लिए संगठन का धन्यवाद दिया। कार्यक्रम को जिला पंचायत सदस्य मनीष पोरवाल सहित नगर पालिका अध्यक्ष अजय तिवारी द्वारा भी संबोधित किया गया। कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला प्रभारी जितेंद्र जाट द्वारा किया गया एवम आभार कोषाध्यक्ष सुरज गुर्जर द्वारा माना गया। साथ ही संगठन के नीमच, जीरन, जावद, रामपुरा, मनासा क्षेत्र से अनेक सदस्य शामिल हुए । मिलन समारोह मैं पधारे सभी सदस्यों ने एक, दूसरे को नववर्ष की बधाई दी व अपने - अपने विचार व्यक्त किए। तथा स्नेहभोज के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।