मंदसौर। मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर गांव बागरेचा पहुंचे। वहां पर 3 करोड़ 35 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया। यह सड़क बबरेचा से मोर खेड़ा, वगिया तक बनेगी। इस सड़क की लंबाई करीब 6 किलोमीटर है।
मंत्री जगदीश देवड़ा ने मीडिया को बताया कि यह दो इंजन की सरकार है। एक इंजन दिल्ली और एक इंजन भोपाल में है। दिल्ली की सरकार और भोपाल की सरकार ने भी अभूतपूर्व कार्य किए हैं जिस का डंका पूरे विश्व में बज चुका है। आज भारत का नाम पूरे विश्व में है चाहे प्रधानमंत्री आवास हो या फिर शौचालय हो या फिर घर-घर गैस कनेक्शन हो जल जीवन मिशन के अंतर्गत घर घर नल, किसान सम्मान निधि हो ऐसे सारे काम इस हिंदुस्तान की धरती पर हुए हैं वह सारे काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किए हैं। ये सभी काम भाजपा सरकार ने किए। चाहे अटल बिहारी वाजपेई ने किए हो या फिर नरेंद्र मोदी ने किए हो या फिर शिवराज सिंह चौहान ने किए हो। इसलिए कांग्रेस को जनता के बीच में जाकर कुछ कहने की जरूरत नहीं है।