मंदसौर। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव बबरेचा सड़क का भूमिपूजन करने पहुंचे तो गांव के कुछ लोगो ने मंत्री को भूमिपूजन से पहले ही घेर लिया और अपनी समस्या प्रधानमंत्री आवास में गड़बड़ी को लेकर अवगत कराया और बताया कि पंचायत सचिव के द्वारा गड़बड़ी की गई।
ग्रामीणों ने बताया कि करीब 43 लोगो के प्रधानमंत्री आवास योजना से नाम हटाए गए है। पंचायत सचिव ने हम पात्र लोगो को बताया कि सभी के घर फोर व्हीलर है आप अपात्र की श्रेणी में आते है।
मंत्री जगदीश देवड़ा ने गांव के लोगो की समस्या को गंभीरता से लेते हुए तुरंत मौके पर नायब तहसीलदार को बुलाकर जांच कर सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिले कोई व्यक्ति योजना से वंचित न रहे आदेश दिया।
वहीं सहायक सचिव ने बताया कि पोर्टल मिस्टेक होने से नाम कटे है, नाम काटे नहीं गए हैं। कमल दास बैरागी ने बताया कि जो प्रधानमंत्री आवास की लिस्ट आई थी उसमे से हमारे 43 लोगो के नाम ये बताकर हटा दिए गए की आपके पास कार है जबकि रहने को घर तक नही कार तो हम जैसे लोगो का बस एक सपना ही है। सभी की मिली भगत से ये नाम हटाए गए जबकि जो पात्र नही है उनके प्रधानमंत्री आवास बन गए और हम लोग दर दर भटक रहे हैं।