सरवानिया महाराज। नगर परिषद के सफाई कर्मचारी (स्वच्छता सैनिकों) का स्वास्थ्य परीक्षण संपन्न हुआ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 व शासन के निर्देशानुसार नगर परिषद के सभी सफाई कर्मियों का स्वास्थ्य प्रशिक्षण प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया।
गौरतलब है कि नगर परिषद के सभी सफाई कर्मचारी द्वारा प्रतिदिन नगर के अलग-अलग वार्डो में साफ सफाई कर शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में हमारी मदद की जाती है। जिससे हमारा शहर सुंदर एवं स्वच्छ बना रहता है। नगर परिषद के स्वच्छता निरीक्षक विजय कुमार दुर्गज ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर परिषद में कार्यरत सभी सफाई कर्मचारियों का समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाता और ब्लड से संबंधित शुगर थायराइड सहित अन्य जांचे की जाती है, अगर कोई कर्मचारी बीमार होता है तो उसका इलाज भी करवाया जाता है। आज भी सभी कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराकर उन्हें निशुल्क दवाओं का वितरण किया गया।
इस अवसर पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर संदीप शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष रुपेंद्र सिंह जैन, उपाध्यक्ष रामलाल राठौर, नगर परिषद स्वच्छता एंबेसडर हेमंत पुरोहित सहित, स्वछता टीम उपस्थित थी।