नीमच। आरबीएस कॉलेज में 15 जनवरी रविवार को मदर टेरेसा एजुकेशनल एंड वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत शिक्षा सहायकों एवं एरिया मैनेजरो की नियुक्ति के लिए परीक्षा करवाई गई। जिसमें 2 सत्र में पहले 1002 एवं द्वितीय सत्र में 1057 कुल 2059 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। जिसमें गरीब असहाय बच्चों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने हेतु शिक्षा केंद्र खोले जाने हैं। इसके लिए ऑर्गेनाइजेशन द्वारा जिला मुख्यालय नीमच से शिक्षा केंद्र संचालित किए जाएंगे।
जिसमें परीक्षा प्रभारी हिमांशु सोनी, प्रवीण, रवि, सब डायरेक्टर सुरेश सालवी, डीओ भेरुलाल एवं अनिल शर्मा, तरविंदर, आरबीएस कॉलेज प्रभारी एवं समस्त स्टाफ और सांवलिया जॉब कंसलटेंसी सेंटर डायरेक्टर राकेश माली और सुनील नागदा, सुनीता मोरवाडिया, हरीश मालवीय, चेतन भट्ट एवं साधना ठाकुर मंदसौर एवं मंदसौर क्षेत्र से आई पूरी टीम का विशेष सहयोग रहा।