BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<     KHABAR : शाजापुर बस स्टैंड पर सांडों का संग्राम, 10.. <<     KHABAR : भगवानपूरा मे कांग्रेसियो ने निकाला मार्च.. <<     KHABAR : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए.. <<     NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2023, 3:08 pm
KHABAR : जल जीवन मिशन का ग्राम स्तरीय सामुदायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न, प्रतिभागियों ने एक्सपोज़र विजिट में की कई गतिविधियां, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक ग्रामवासी को क्रियाशील घरेलु नल कनेक्शन के माध्यम से वर्षभर शुद्ध पेयजल मुहैया करवाने के मुख्य उद्देश्य से भारत शासन ने महत्वकांक्षी  जल जीवन मिशन योजना सम्पूर्ण भारतवर्ष मे 15 अगस्त 2019 को लागु की, जिसके अनुसार प्रत्येक ग्रामवासी को 55 लीटर प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के मान से शुद्ध पेयजल  स्थायी   पेयजल स्त्रोतो के  माध्यम से  उपलब्ध करवाने के लिए योजना का निर्माण किया जा रहा है। जिसमे खर्च का 50 प्रतिशत केंद्राश व 50 प्रतिशत राज्यांश रहेगा एवं वर्ष 2024 तक योजना पूर्ण की जाना है।
नल जल योजना क्रियान्वयन के पश्चात योजना के सुचारु रूप से वर्षभर संचालन व संधारण करने के लिए ग्राम स्तर पर गठीत ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता तदर्थ समितियों को योजना के रख रखाव के लिए 3 दिवसीय ग्राम स्तरीय सामुदायिक प्रशिक्षण पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री मनोहर पाटीदार के निर्देशन व मार्गदर्शन मे प्रमुख संसाधन केंद्र जयपुर द्वारा दिया जा रहा है। जिसमे उन्हें पेयजल योजनाओं के संचालन / संधारण, पेयजल स्त्रोतो का समुचित रखरखाव, नियमित क्लोरीनेशन करने, फिल्ड टेस्ट किटसे पानी की जाँच के तरीके, योजना के आय-व्यय का लेखा रखने, ठोस व तरल अपशिष्ट पदार्थाे का समुचित उपाय करने,जल सरक्षण व संवर्धन की गतिविधियों को अपनाने, योजना के प्रति स्वामित्व की भावना विकसित करने, ग्राम मे स्वच्छ जल व स्वच्छता का वातावरण बनाये रखने के लिए प्रशिक्षण दिया जा रहा हे।

इस दौरान प्रशिक्षण मे भाग ले रहे मंदसौर विकासखंड के चयनित 10 ग्रामो रिण्डा, कचनारा, करजू, खजुरिया सारंग, रठाना, खोड़ाना, लोध, निम्बोद, रीछा बच्चा एवं बेखेड़ा के सभी प्रतिभागियों को एक दिवसीय क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान रामघाट स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण करवाकर मंदसौर विकासखंड के ग्राम रठाना मे जाकर कई गतिविधियों जिनमे  (ग्रामीण सहभागी समीक्षा), ट्रांजीट वाक, (फील्ड टेस्टिंग किट) के माध्यम से जल गुणवत्ता जाँच करने, जनसभा, ग्रामवासियो से जल संवाद, योजना के रख रखाव की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण के तीसरे दिवस समापन अवसर पर प्रशिक्षण मे भाग ले रहे सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र   जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी अखिलेश जैन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अनिल नकुम, विभाग के सहायक यंत्री डी. के.जैन व जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता ने वितरित किये गये एवं प्रशिक्षण के अनुभव के सम्बन्ध मे फीड बेक फार्म सभी प्रतिभागियों से भरवाया गया। प्रशिक्षण मे सम्मिलित सभी ग्राम पंचायतो को इस अवसर पर विभाग द्वारा पानी की जाँच करने के लिए फिल्ड टेस्ट किट वितरित किये गये। प्रशिक्षण के दौरान केआरसी संस्था के डायरेक्टर डा.उपेन्द्रसिंह, नेशनल ट्रेनर निर्मल चित्रोड़ा उदयपुर, पीएचई विभाग के सहायक यंत्री डीके जैन,जिला सलाहकार (मानव संसाधन विकास) मुकेश गुप्ता, उपयंत्री जे.के.जैन, केमिस्ट हेमिता पंड्या, उषा तिवारी उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE