नीमच। जिला सत्कार अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश राज्यपाल मंगूभाई पटेल आगामी 19 जनवरी एवं 20 जनवरी को नीमच जिले के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
जारी कार्यक्रम अनुसार राज्यपाल 19 जनवरी को नीमच के लिए मंदसौर से दोपहर 02 बजे प्रस्थान करेगें। 03.45 बजे से 05 बजे तक स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 05.15 बजे से 06 बजे तक जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और रात्रि विश्राम करेंगे।
आगामी 20 जनवरी को प्रातः 10 बजे राज्यपाल जावद के लिए रवाना होगें। 10.45 बजे से दोपहर 01 बजे तक विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होगें। दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक हितग्राहियों के साथ चर्चा कर उनके साथ ही भोजन करेंगे। राज्यपाल 02 बजे नीमच के लिए रवाना होगें। दोपहर 03 बजे नीमच से हेलीपेड के लिए रवाना होगें। राज्यपाल पटेल 04.25 बजे हेलीपेड से भोपाल के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होगें।