नीमच। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गुरूप्रसाद ने मंगलवार को कलेक्टोरेट के नवीन कक्ष में जनसुनवाई करते हुए-42 लोगों की समस्याएं सुनी। उनकी समस्यांए सुनी निराकरण के लिए संबंधित जिला अधिकारियों को निर्देशित किया। इस मौके पर डिप्टी कलेक्टर आकांक्षा करोठिया एवं जिला अधिकारीगण उपस्थित थे।
जनसुनवाई में जावी के बाबूलाल मेघवाल ने राजीनामा का पालन नहीं करने पर अमानत राशि दिलाने, गिरदौडा के गोविन्द जाटव ने कब्जे की भूमि का पट्टा दिलाने, नीमच के श्यामलाल सेन ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, भंवरसा के मुकेश ने कृषि भूमि पर जबरन कब्जा करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने, सरवानिया महाराज के पप्पूमाली ने कृषि भूमि दिलवानेएवं भदवा की गीताबाई बागरी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में आवास स्वीकृत करवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया।
इसी तरह आंतरी की संतोष बाई बागरी, गिरदौडा के गोविन्द, उंकारलाल माली, सुरजना के रघुनाथ राजपूत, कंर्जाडा के प्रवीण नाई, नीमच सिटी के नितेश, रावण रूण्डी नीमच सिटी के कन्हैयालाल भील, रामपुरा की चंदा बाई एवं रेलवे कालोनी नीमच के शिवकुमार अहीर ने भी अपना आवेदन जनसुनवाई में प्रस्तुत कर समस्याएं सुनाई।