नीमच। जावद क्षेत्र में सडकों का जाल बिछ गया है। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिली है। यह बात प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम तथा विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा ने कही। वे मंगलवार को जावद क्षेत्र में 5 करोड 46 लाख 22 हजार रूपये की लागत से बनने वाली महेशपुरिया से पालराखेडा-नेवड तक की सडक का भूमिपूजन करने के बाद आयोजित समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। इस मौके पर श्याम काबरा, जनपद अध्यक्ष गोपाल चारण, दिनेश अहीर, अर्जुन माली, गुजन कुवंर व अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मंत्री सखलेचा ने अपने उद्बोधन में कहा कि जावद क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्याे को सभी ने सराहा है। जावद क्षेत्र में लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण का दूसरा चरण शीघ्र प्रारम्भ किया जा रहा है। जावद क्षेत्र में 200 आंगनवाडी केन्द्रों को प्ले स्कूल की तर्ज पर विकसित एवं सर्व सुविधायुक्त बनाया गया है।
मंत्री सखलेचा ने पूजा-अर्चना कर सड़क का भूमिपूजन किया और शिलान्यास पट्टिका का अनावरण भी किया। स्थानीय सरपंच एवं ग्रामीणों ने अतिथियों का स्ववागत किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।