BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच से राजस्थान तक फरार आरोपियों पर.. <<     VIDEO NEWS : खनियांधाना में जमीनी विवाद बना खूनी जंग,.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव-2026, चित्तौड़गढ़ की पांच पंचायत.. <<     BIG NEWS : गांधीसागर में चीतों के लिए तैयार हो रहा.. <<     KHABAR : राहुल गांधी ने निभाया वादा, बड़वानी की.. <<     KHABAR : शाजापुर बस स्टैंड पर सांडों का संग्राम, 10.. <<     KHABAR : भगवानपूरा मे कांग्रेसियो ने निकाला मार्च.. <<     KHABAR : जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष, लाठी-डंडों और.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : मेष, सिंह और मकर राशि वालों के लिए.. <<     NEWS : जोगणिया माताजी धाम पर स्वीप गतिविधियों के.. <<     NEWS : सरकारी नौकरी और प्रतियोगी परीक्षाओं की.. <<     KHABAR : शामगढ़ में बच्चों के अधिकारों की गूंज,.. <<     BIG NEWS : दीपावली से पहले कलेक्टर डॉ. योगेश.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहारों/पर्वाे के दौरान कानून.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : गंभीरी नदी के पावन तट पर सजेगा भक्ति और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 17, 2023, 4:08 pm
NEWS : महात्मा गांधी नरेगा योजना में आनलाईन हाजरी से उपस्थिति दर्ज नहीं होने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सरपंच संघ ने सौंपा ज्ञापन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। महात्मा गांधी नरेगा योजना में आनलाईन हाजरी से उपस्थिति दर्ज नहीं होने सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर सरपंच संघ राजस्थान के तत्वावधान में केन्द्रीय मंत्री ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग भारत सरकार नई दिल्ली, मंत्री, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, राजस्थान सरकार, निदेशक, महात्मा गांधी नरेगा, भारत सरकार, प्रमुख शासन सचिव, ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज विभाग, राजस्थान सरकार, मनरेगा आयुक्त ईजीएस, राजस्थान सरकार के नाम सांसद व जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।
सरपंच संघ जिलाध्यक्ष गणेश लाल साहु एवं उपाध्यक्ष रणजीतसिंह भाटी के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में बताया कि मनरेगा योजनान्तर्गत 20 से कम श्रमिक नियोजन पर मेट लगाना अनुमत नहीं है, मोबाईल नेटवर्क सहित कई तकनीकी समस्याओं के चलते उपस्थिति दर्ज नहीं हो पाना, बिल फीडिंग एरर, लम्बित सामग्री बिल भुगतान के बारे में बताया। ज्ञापन में नरेगा में 70 प्रतिशत सामग्री में 30 प्रतिशत श्रम मद में रखा जावे तथा सामग्री का भुगतान प्रत्येक 3 माह में किया जावे। अकुशल मजदूर, मिस्त्री, मेट की न्यूनतम मजदूरी 349 रू. एवं इसी के अनुपात में मेट मिस्त्री का भुगतान भी बढ़ाया जावे। नरेगा में श्रम मद में मांग अनुसार सामग्री अनुपात रखने, भुगतान तीन माह में करने, महंगाई को देखते हुए मजदूरी व मेट मिस्त्री का मानदेय बढ़ाने, उपस्थिति हेतु एडीटिंग सिस्टम को प्रारम्भ करने, मेटा को श्रम फण्ड से जोड़ने, मेट को फोन व रिचार्ज मुफ्त दिये जाने, बंद किये गये खाद्य सुरक्षा आप्शन को चालू करने, पीएम आवास में पात्र व्यक्ति के नाम जोड़ने, राज्य वित्त आयोग की बकाया किश्तों का भुगतान कराने की मांग की गई। समस्याओं का निराकरण समय रहते नहीं किया गया तो ग्राम पंचायत द्वारा सभी सरकारी कार्यों का बहिष्कार किया जायेगा। उग्र आन्दोलन किया जायेगा। बजट सत्र में लोकसभा व विधानसभा का घेराव किया जावेगा।
इस अवसर पर जनकसिंह बस्सी, भैंसरोड़गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष भागचन्द धाकड़, जिला महामंत्री श्यामलाल शर्मा, कन्हैयालाल वैष्णव, ब्लॉक अध्यक्ष में बड़ीसादड़ी से अम्बालाल गुर्जर, कपासन से प्रकाश जाट, राशमी से नारायणलाल अहीर, गोपालसिंह घोसुण्डी, किशन शर्मा सेमलिया, गोवर्धन सालवी रोलाहेड़ा, देवकिशन नगरी, यशोदा कुमावत घटियावली, मंजु चोपड़ा गिलुण्ड, चांदी देवी देवरी, प्रतिनिधि मगनीराम डांगी, भेरूलाल सुथार सहनवा, कैलाश कुंवर केलझर, रिंक कंवर नेता.गढ़ पाछली, कन्हैयालाल सावा, भेरूलाल शर्मा तुम्बड़िया, रामदयाल देवपुरा, किशन भील बस्सी, प्रहलाद पटेल जालखेड़ा, नर्बदाशंकर एकलिंगपुरा, किशन नंदवाई, मेट रेखा जोशी, दुर्गा कुमारी, इन्द्रा पारीक, अनुपमा गोस्वामी, विमला, ममता जटिया आदि उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE