मनासा। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा स्वच्छता पखवाडा 2023 के अंतर्गत सडक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह दिनांक 11 जनवरी 2023 से 17 जनवरी 2023 तक आयोजन करने हेतु निर्देषित किया गया है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक सुरज कुमार वर्मा द्वारा जिले के सभी थाना प्रभारीयों को सडक सुरक्षा सप्ताह का आयोजन कर प्रतिदिन की रूपरेखा अनुसार कार्यवाई करने हेतु निर्देषित किया गया था। जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश, एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में यातायात सुरक्षा सप्ताह के तहत चैकिंग व चालानी कार्यवाई की गयी व दो गुमशुदा महिला को सुरक्षित बरामद किया गया साथ ही तीन वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता हासील की।
चालानी कार्यवाई- दिनांक 16 जनवरी 2022 को स्वच्छता पखवाडा 2023 के अंतर्गत सडक सुरक्षा जागरूकता सप्ताह कार्यक्रम में निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व अलग अलग स्थानो पर चैकिंग की जाकर चालानी कार्यवाई की गयी। जिसमें 10 वाहन चालको के विरूध्द चालानी कार्यवाई कर समन शुल्क वसुल किया गया है तथा बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चालको को हेलमेट न पहनने, ओवरलोडींग वाहन चालको, बिना सिटबेल्ट के चार पहिया वाहन चलाने वाले चालको को यातायात के नियमों के उल्लघंन करने पर नियमीत रूप से चालानी कार्यवाई वाहन चैकिंग के दौरान की जावेगी।
गुमशुदा दस्तयाब- दिनांक 11 जनवरी 2023 को ग्राम पडदा से गुमशुदा आषा (परिवर्तीत नाम) की बिना बताये घर से कहीं चली गयी थी जिस पर गुमइंसान कायम कर प्रआर मंगलेश यादव द्वारा जांच कर गुमशुदा महिला को सुरक्षित दस्तयाब किया जाकर माता पिता के सुपुर्द किया गया है।
इसी प्रकार ग्राम खेडली से गुमशुदा आयषा (परिवर्तीत नाम) की बिना बताये घर से कहीं चली गयी थी जिस पर गुमइंसान कायम कर सउनि भंवरसिंह भुरीया चोकी कंजार्डा द्वारा जांच कर गुमशुदा महिला को सुरक्षित दस्तयाब किया
जाकर माता पिता के सुपुर्द किया गया है।
वारंटी गिरफ्तार- 01 जेएमएफसी मनासा शिवांगी सिंह परिहार न्यायालय द्वारा आरोपी ओमप्रकाश पिता गोपाल माली उम्र 40 साल निवासी भाटखेडी नाका मनासा का धारा 138 एनआईएक्ट के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
02- प्रधान न्यायाधीश कुटुम्भ न्यायालय नीमच द्वारा विश्वजीत पिता जगदीश भटट उम्र 36 साल निवासी सदर बाजार बस स्टेण्ड के पास महागढ का भरण पोषण के तहत धारा 125 दण्ड प्रक्रिया संहिता के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था जिसे गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय पेश किया जावेगा।
03- जेएमएफसी महोदय मनासा शिवांगी सिंह परिहार न्यायालय द्वारा आरोपी शम्भु पिता जयसिंह बंजारा निवासी भेरपुरा का प्रकरण क्रं 358/2013 में धारा 323, 294, 506 भादवि में गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया था। जिसे गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया।
सटटा के विरूध्द कार्यवाई- प्रआर नरेन्द्र नागदा ने मुखबिर सूचना पर कार्यवाई करते हुए बस स्टेण्ड भाटखेडी से सत्यनारायण पिता ओंकारसिंह राजपुत उम्र 60 साल निवासी भाटखेडी को अवैध सटटा अंक लिखते सटटा अंक पर्ची व 650 रूपए जप्त किये तथा अपराध क्रं 27/2023 धारा 4 क सटटा एक्ट के तहत प्रकरण पंजिबध्द किया गया है।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि फतेहसिंह आंजना, सउनि भंवरसिंह भुरीया, सउनि महेश गिरोटीया, आर मुकेश, प्रआर राजकुमार यादव, प्रआर मंगलेश यादव, प्रआर नरेन्द्र नागदा, आर पंकज भलवारा, आर लोकेश मालवीय, आर अनिल धनगर, आर पंकज राठोर, आर देवेन्द्र गुर्जर, आर दीपक सेन, आर नानालाल का सराहनीय योगदान रहा।