मनासा। जिला पुलिस अधीक्षक नीमच सूरज कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुंदर सिंह कनेश के मार्गदर्शन में तथा एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के निर्देशन में थाना प्रभारी आरसी दांगी के नेतृत्व में आज दोपहर सेंट फ्लोरेन्स हायर सेकंडरी स्कूल, मनासा में यातायात सप्ताह के दौरान यातायात जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों, शिक्षकों को ट्रैफिक नियमों/क़ानूनो, मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानो, भारतीय दंड संहिता के कानूनी पक्ष को तथा साइबर क्राइम तथा सोशल मीडिया के बारे में होने वाली आम गलतियों और बचाव के बारे में समझाया, बच्चों की जिज्ञासा को शांत किया व अंत में यातायात नियमों के बारे में शपथ कराई।
इस दौरान थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आर सी दांगी, सब इंस्पेक्टर फतेह सिंह आंजना, प्रआर राजकुमार, विनोद शर्मा, आर देवेंद्र, दीपक सेन, स्कूल प्राचार्या वंदना सेन व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। प्राचार्या वंदना सेन द्वारा ऐसे जागरूकता कार्यक्रमों के लिए पुलिस प्रशासन का धन्यवाद ज्ञापित किया और बच्चों से दीं गयी सीख को जीवन में उतारने का आग्रह किया।