BREAKING NEWS
BIG NEWS : फरार इनामी की तलाश में जुटी पुलिस को मिली.. <<     10 हजार का इनामी आखिरकार चढ़ा पुलिस के हत्थे! NDPS.. <<     KHABAR : कृषि क्विज के विजेताओं को मिले आकर्षक.. <<     NMH HEADLINES : नीमच शहर की बड़ी खबरें: स्थापना दिवस पर.. <<     BIG NEWS : नीमच के इन इलाकों में सोमवार को रहेगा.. <<     मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खरगोन में.. <<     मरीज की मौत पर अस्पताल में बवाल! शव रखकर.. <<     ब्रेजा कार मे नशे की खेप लेकर जा रहे थे दो.. <<     KHABAR : लोकतंत्र, मतदान और SIR पर विद्यार्थियों से.. <<     KHABAR : बिस्टान में सेवा भारती और जन अभियान परिषद.. <<     VIDEO NEWS: कमल चौक पर बाइक की टक्कर से दंपती घायल,.. <<     BIG NEWS : सड़क हादसे में पति-पत्नी घायल, जिला.. <<     KHABAR : बुरहानपुर में लोक संस्कृति की धूम, मध्य.. <<     KHABAR : ‘मेरा बचपन, मेरा अधिकार’ थीम पर विधिक.. <<     NEWS : पंचायत राज चुनाव के तृतीय चरण की तैयारियां.. <<     HEADLINES : MP में आज बड़ी हलचल: उद्योगों को सौगात,.. <<     KHABAR : नीमच में ‘विकसित भारत युवा संवाद, अपना वोट.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
February 25, 2023, 8:22 pm
BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट की दो अलग अलग कार्यवाई में  2 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम व 50 ग्राम अवैध गांजा जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक मोटर साईकिल व एक कार जप्त, जानिए क्या है मंदसौर-नीमच से बदमाशों का कनेक्शन, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी में दो अलग अलग कार्यवाई करते हुए एक मोटर साईकिल व कार से 2 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम व 50 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर तीन आरोपी गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी डिटेन किया है।

पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व परिवहन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाई के तहत शुक्रवार को थानाधिकारी हरेन्द्रसिंह सौदा पुनि मय जाप्ता हेड कानि जगदीश चन्द्र, शंकरलाल, कानि हेमव्रत सिंह, बलवत सिंह, विनोद कुमार, सुरेन्द्र पाल, पृथ्वीपाल सिंह व भजन लाल द्वारा ओछडी टोल नाके के पास वाहनों की चैकिंग के दौरान निम्बाहेडा की तरफ से मध्यप्रदेश के बामनीया हर्कियाखाल थाना जीरन जिला नीमच निवासी 24 वर्षीय पवन पाटीदार पुत्र घनश्याम पाटीदार एक मोटरसाईकिल पर आया। जिसे रुकवाकर चैक किया तो उसके पास काले एवं कबुतरी रंग का बैग रखा मिला। जिसमें बेग से अफीम की गंध आने से पुछताछ की गई तो अपने साथी घनश्याम पाटीदार पिता भूरा लाल पाटीदार निवासी बाबुखेडा पिपलीया मण्डी जिला मन्दसौर एमपी द्वारा रेल्वेस्टेशन पर बस से जाने बाबत कहा जिस पर पवन पाटीदार को हमरा लेकर रेल्वे स्टेशन पर पहुंचे जहां पर आरोपी घनश्याम पाटीदार मिला जिसके पास बैग मिला। जिसको चेक करने पर उसके पास दो प्लास्टिक थैलीयों में कुल वजन 02 किलो 900 ग्राम होना पाया गया है। जिस पर अवैध अफीम को जब्त कर दोनो आरोपियों को गिरफतार किया गया व घटना में प्रयुक्त मोटरसाईकिल को जब्त किया गया है। 
 
इसी प्रकार शीतल गुर्जर उनि मय जाब्ता हेड कानि हीरालाल,  कानि गुरप्रित, विनित कुमार के लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाई के दौरान भगतसिंह पार्क के पास में एक सफेद रंग की हुण्डई ईओन कार खड़ी नजर आयी जिसके पास में जाकर देखा तो कार के अन्दर पिछे की सीट पर दो लड़के बैठे नजर आये जो पुलिस जाब्ता को देखकर एकदम फाटके खोलकर बाहर भागने की कोशिश करने लगे, जिन्हें पकड़कर आरोपी रामनगर कच्ची बस्ती सेती चितोडगढ थाना सदर चितौडगढ निवासी 23 वर्षीय आयुष राठौड पुत्र मुकेश राठौड व विधी से संघर्षरत बालक के कब्जे शुदा ईओन कार की तलाशी पर 50 ग्राम अवैध गांजा पाया गया। जिस पर अवैध गांजा को जब्त कर अभियुक्त आयुष राठौड़ को गिरफ्तार कर विधी से संघर्षरत बालक को डिटेन किया गया। घटना में प्रयुक्त ईओन कार को जब्त किया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE