BREAKING NEWS
शहडोल में छात्रों का अनोखा प्रदर्शन, नई.. <<     BIG NEWS : दिल्ली में साहिल लोहबच मामले की गूंज.. <<     NEWS VIDEO: नीमच में CM Rise स्कूल का विवाद खत्म! 40 करोड़.. <<     दतिया में गूंजे नारे— 'देखो-देखो कौन आया, शेर.. <<     BIG BREAKING: MP में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी! 32 IAS अफसरों.. <<     BIG NEWS : मध्यप्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 32.. <<     BIG NEWS : मंगलनाथ मंदिर में भक्त ने की 50 लाख की.. <<     BIG NEWS : पानी से भरे ड्रम में बैठकर शिवसेना ने.. <<     नर्सिंग छात्रों का आंदोलन उग्र, 6 दिन के धरने.. <<     KHABAR : छात्र संघ चुनाव को लेकर प्रभारी नियुक्त,.. <<     KHABAR : क्लब फुट से सामान्य जीवन की ओर बढ़े बच्चों.. <<     BIG NEWS : भोपाल से दिल्ली की फ्लाइट में हुई सियासी.. <<     KHABAR : नीमच में सीएम राइज स्कूल को लेकर विवाद.. <<     KHABAR : शांति समिति की बैठक में त्योहारों की.. <<     देवास में भाजयुमो के नए कप्तान की एंट्री,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सिंगोली थाने में अचानक.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
March 27, 2023, 1:34 pm
BIG NEWS : पहलवान सूर्या भाटी का किया सम्मान, विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी लक्ष्य के लिये मजबूत है दृढ़ इच्छा शक्ति, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। गणपति नगर वार्ड नं. 08 नीमच निवासी वर्ल्ड रेसिंलग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) प्रतियोगिता के लिये कड़ी मेहनत के बल पर निरंतर प्रयासरत रहने वाले सूर्या भाटी जालंधर पंजाब में ट्रेनिंग ले रहे है। अल्प समय के लिये निज निवास नीमच पहुंचे पहलवान सूर्या भाटी का शनिवार की रात्रि को गणपति विकास समिति के अध्यक्ष एडवोकेट केपीएस झाला, कार्यवाहक अध्यक्ष मनीष चान्दना, वैभव वैद्य, महेन्द्रपाल सिंह मिक्की, श्याम केमलिया,पिंकेश सेठिया, नरेन्द्र शर्मा, मनोज शर्मा एवं महिला मण्डल आदि के द्वारा गणेश गार्डन गणपति नगर में आयोजित कार्यक्रम में पुष्पमाला पहनाकर ओपरणा ओड़ाकर सम्मान किया गया। ज्ञात रहे कि सूर्या भाटी अब विदेश जाने वाले है। इस अवसर पर केपीएस झाला व मनीष चान्दना ने अपने संबोधन में कहा कि सूर्या भाटी विपरित परिस्थितियों में आर्थिक परेशानियों के बावजूद भी पूरी तन्मयता के साथ कुछ कर गुजरने के जज्बा लिये कड़ी मेहनत कर रहे । निश्चित इनको सफलता मिलेगी। इस अवसर पर सभी ने पहलवान सूर्या भाटी के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सूर्या भाटी ने कहा कि वे सम्मान से अभिभूत है, वे ईश्वर के आशीर्वाद से कड़ी मेहनत के बल पर क्षेत्र का, प्रदेश का व देश का नाम रोशन करेंगे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE