BREAKING NEWS
JOB : नौकरी-अप्रेंटिसशिप की राह होगी आसान, अगस्त.. <<     भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<     उज्जैन में विकास कार्यों के निरीक्षण पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सड़क किनारे मिला लापता युवक का.. <<     BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<     BIG NEWS : नीमच के ईदगाह क्षेत्र में सजा था अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 1, 2023, 7:44 pm
REPORT : ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने किया उमंग 2023 वार्षिकोत्सव का भव्य और गरिमामयी आयोजन, छात्र-छात्राओं ने दी देश भक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। उमंग 2023 वार्षिकोत्सव- एक अवसर रहा भारत की संस्कृति अनेकता में एकता को दर्शाने का, रंगमंच और रंगों के आकर्षण का, छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को प्रदर्शित करने हेतु मंच उपलब्ध कराने का, देशभक्ति से लबरेज गीतों, लोकनृत्य और सांस्कृतिक उत्सव के आनंद लेने का। 
हम बात कर रहे हैं ज्ञानोदय ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा आज आयोजित उमंग 2023 वार्षिकोत्सव के भव्य और गरिमामयी आयोजन की। इस वार्षिक उत्सव की खास बात रही इसकी थीम अनेकता में एकता। जो कि भारतीय संस्कृति पर आधारित थी। इसी थीम के अनुरूप पूरे कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं द्वारा बेहतरीन सांस्कृतिक एवं रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों के प्रसिद्ध लोक नृत्यों पर प्रतिभागियों ने शानदार परफॉर्मेंस दिया। छात्र-छात्राओं द्वारा पेश किए गए वेस्टर्न, हॉरर एवं फिल्मी गीत, संगीत और नृत्य ने उपस्थितजनों को खूब आनंदित किया। मातृभूमि और देशभक्ति पर प्रस्तुत विभिन्न कार्यक्रमों को देख दर्शक और अतिथि बेहद रोमांचित और जज्बाती हो गए। तेरी अंखियों का काजल‌ फेम सेलिब्रिटी वीर दय्या की प्रस्तुति खास आकर्षण का केंद्र रही। अनेकता में एकता की थीम पर आधारित उमंग 2023 वार्षिकोत्सव में सभी धर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 
इस अवसर पर ग्रुप की डायरेक्टर माधुरी चौरसिया ने कहा कि भारत वंदन की,अभिनंदन की भूमि है।ज्ञानोदय में छात्रों को सर्वांगीण विकास की शिक्षा दी जाती है। अखिल भारतीय चौरसिया महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चोपड़ा ने कहा कि छात्र लक्ष्य के प्रति ध्यान केंद्रित करें।यदि आप शिद्दत से अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में लग जाते हैं तो पूरी कायनात आपकी मदद करने लग जाएगी। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ। 
कार्यक्रम में चौरसिया समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष गौरव चौरसिया,उद्योगपति महेश कानेड़ी, उमेश चौरसिया, मनोहर सिंह लोढ़ा, पंडित जयप्रकाश जी शर्मा, सिख समाज के ज्ञानी जी, अख्तर अली शाह, मुदब्बीर अली गोहर, क्रिश्चन समाज के फादर विनोद जी, सत्येंद्र सिंह राठौर, अनिल चौरसिया माधुरी चौरसिया गरिमा चौरसिया,अभिनव चौरसिया, गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में ज्ञानोदय इंस्टिट्यूट के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पंकज श्रीवास्तव और पंकज तिवारी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE