नीमच। शहर में अवैध जुआ-सट्टे के खिलाफ नीमच कैंट पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ईदगाह के पीछे चल रहे जुए के ठिकाने पर दबिश दी। पुलिस ने मौके से 12 आरोपियों को जुआ खेलते हुए पकड़ा। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते, गोटी-दाना और 40 हजार 580 रुपये नकद बरामद किए गए।
पुलिस के अनुसार, कैंट थाने के उपनिरीक्षक भगवत सिंह को सूचना मिली थी कि ईदगाह के पीछे कुछ लोग हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसआई अनिल पुरोहित के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने शरीफ कुरैशी, अमजद खान, इमरान कुरैशी, सद्दाम कुरैशी, मुबारक कुरैशी, सईद कुरैशी, शहीद, रफीक मीरासी, आबिद हुसैन, शशांक जायसवाल सहित कुल 12 आरोपियों को हिरासत में लिया।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। कार्रवाई में एएसआई अनिल पुरोहित सहित पुलिस टीम की भूमिका रही।