BREAKING NEWS
भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<     उज्जैन में विकास कार्यों के निरीक्षण पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सड़क किनारे मिला लापता युवक का.. <<     BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<     BIG NEWS : नीमच के ईदगाह क्षेत्र में सजा था अवैध.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2023, 1:33 pm
KHABAR : सकल जैन समाज नीमच के तत्वावधान में समाजजन उत्साह के साथ मना रहे महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव, श्रृंखला के तहत आज होगा कवि सम्मेलन का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सकल जैन समाज नीमच के तत्वावधान में महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव की श्रृंखला में आज 2 अप्रैल 2023 रविवार दोपहर 1ः30 बजे 34 अतिशय भगवान महावीर के जीवन चरित्र पर आधारित परीक्षा व साथ ही सामूहिक सामयिक आयोजन जैन स्थानक भवन जैन कॉलोनी नीमच पर आयोजित किया जाएगा जिसके धर्म लाभार्थी समस्त महिला मंडल होंगे। कार्यक्रम की श्रृंखला में आज रात्रि 8 बजे राठौर परिसर नीमच पर सकल जैन समाज नीमच एवं जैन सोशल ग्रुप ग्रेटर नीमच के संयुक्त तत्वावधान में कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। कवि सम्मेलन में टीवी कलाकार कवि कानू पंडित नाथद्वारा, मंच संचालक कवि नवीन सारथी चित्तौड़गढ़, हास्य धमाका कवि प्रभु प्रभाकर मांडलगढ़,  वीर रस कवि प्रद्युमन शर्मा इंदौर, वीर रस की कवियत्री सुश्री रोहिणी पंड्या, सूत्रधार संदीप जैन, शौर्य कुचडोद अपनी रचनाएं प्रस्तुत करेंगे।
श्री भीड़भंजन पार्श्वनाथ मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष अनिल नागोरी ,सचिव मनीष कोठारी, दिगंबर जैन समाज अध्यक्ष विजय  विनायका, तेरापंथ समाज अध्यक्ष वीके जैन ,साधुमार्गी जैन श्रावक संघ अध्यक्ष शोकिनलाल मुणोत, स्थानकवासी समाज अध्यक्ष अजीत कुमार  बम, स्थानकवासी समाज नीमच सिटी अध्यक्ष उमराव सिंह राठौड, शांतिनाथ जैन मंदिर नीमच सिटी अध्यक्ष गुणवंतलाल  सेठिया, आदि ने समस्त सकल जैन समाज जनों से आह्वान किया कि महावीर स्वामी के जीवन चरित्र पर आधारित कवि सम्मेलन में उपस्थित होकर धर्म लाभ ग्रहण करें। 
कार्यक्रम की श्रंखला में सोमवार सुबह 8ः00 से 9ः00 बजे तक जैन भवन में नवकार महामंत्र के जाप आयोजित होंगे जिसके धर्म लाभार्थी जैन श्वेतांबर छतरपुर नवकार नीमच होंगे इसके साथ ही मंगलवार 4 अप्रैल को सुबह 6 बजे प्रभात फेरी पुस्तक बाजार स्थित  भीड़ भंजन पार्श्वनाथ मंदिर से सुबह 8ः30 बजे रथ यात्रा के साथ प्रारंभ होगी और राठौर परिसर पहुंचकर धर्मसभा में परिवर्तित होगी। इसके बाद राठौर परिसर में समस्त नवकार मंत्र आराधको का स्वामी वात्सल्य आयोजित किया जाएगा।सकल जैन समाज नीमच के सभी सदस्यों से आह्वान किया कि महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव के कार्यक्रमों में सपरिवार पधार कर सामाजिक एकता प्रदर्शित करें।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE