BREAKING NEWS
भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<     उज्जैन में विकास कार्यों के निरीक्षण पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सड़क किनारे मिला लापता युवक का.. <<     BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<     BIG NEWS : नीमच के ईदगाह क्षेत्र में सजा था अवैध.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2023, 1:52 pm
BIG NEWS : विद्युत पोल से गिरने से युवक की हुई, परिजनों ने  लगाया ठेकेदार सहित विद्युत मंडल पर गंभीर आरोप, जानिए क्या है पूरा माजरा, पढ़े अबरार पठान की खबर  

Share On:-

खरगोन। थाना क्षेत्र के सौमित्र नगर क्षेत्र में विद्युत पोल पर काम करते समय गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक एमपीईबी के कांट्रैक्टर नितिन मालवीय के अंडर में मजदूरी का कार्य कर रहा था। मामले में ठेकेदार सहित एमपीईबी पर लापरवाही का आरोप लगा है। 

रविवार सुबह पीएम से पहले जिला अस्पताल में परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा किया। हालात बिगड़ते देख अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात किया गया। मृतक आदिवासी समाज का होकर बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष अस्पताल पहुंचे थे।
 
एसडीएम ओम नारायण सिंह ने बताया ग्राम बड़ी निवासी खेलतिराम डावर नाम का युवक विद्युत ठेकेदार नितिन मालवीय के पास काम करता था। शनिवार शाम करीब 5 बजे उसे अस्पताल लाये जहा चिकित्सको ने उसे मृत घोषित कर दिया। ठेकेदार मालविय के मुताबिक खेलतिराम पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। इसी दौरान फिसल गया। गिरने से उसे गम्भीर चोंट आई थी। जिससे उसकी मौत हो गई। खेलतिराम कि मौत पर गांव के सरपंच दयाराम ने उसके परिवार के जीवन व्यापन के लिया ये मुआवजे की मांग करते हुए लापरवाही का आरोप लगाया। सरपंच ने बताया चॉलु लाइन में काम किया जा रहा था। जिससे करंट लगने पर खेलतिराम की गिरने से मौत हुई। हालांकि एसडीएम की समझाइश के बाद ठेकेदार ने मुआवजा देने पर सहमति देते हुए 5 लाख नकद, 4 लाख का चेक ओर 3.50 लाख रुपये का बीमा क्लेम दिलाने का भरोसा दिया। जिसके बाद पीएम कराया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE