BREAKING NEWS
भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<     उज्जैन में विकास कार्यों के निरीक्षण पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सड़क किनारे मिला लापता युवक का.. <<     BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<     BIG NEWS : नीमच के ईदगाह क्षेत्र में सजा था अवैध.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 2, 2023, 6:07 pm
BIG NEWS : नीमच के उप नगर बघाना में श्री बालाजी धाम मंदिर समिति ने हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में निकाली निशान यात्रा, भक्तों ने उत्साह के साथ लिया भाग, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर

Share On:-

नीमच। शहर के उप नगर बघाना में आज श्री बालाजी धाम मंदिर समिति ने श्री हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर विशाल निशान यात्रा निकाली। इस विशाल यात्रा में नगर के प्रमुख मंदिरों की ध्वजाएं शामिल की गई। करीब 1000 निशान लेकर भक्त नंगे पैर निशान यात्रा में शामिल हुए। निशान यात्रा के जुलूस में ढोल, बैंडबाजे, डीजे, घुड़सवार बगिया सम्मिलित थी। निशान यात्रा ने बालाजी की आकर्षक झांकी के साथ बघाना के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। यात्रा के पश्चात बालाजी धाम मंदिर पर श्री हनुमान चालीसा का पाठ होगा। 
श्री बालाजी धाम मंदिर समिति द्वारा 77 वां हनुमान जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बालाजी धाम को आकर्षक रूप से सजाया गया है। इस अवसर पर 2 अप्रैल से 6 अप्रैल तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। बालाजी धाम मंदिर के पदाधिकारियों के अनुसार 3 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से श्रीराम चरित्र मानस का अखण्ड पाठ प्रारम्भ होगा जो अगले दिन 4 अप्रैल को प्रातः 10 बजे तक चलेगा। श्री चारभुजा रामायण मण्डल कंजार्ड़ा के तत्वावधान में यह कार्यक्रम होगा। 4 अप्रैल को रात्रि 9 बजे से श्री पनघट रामायण मण्डल, श्री होरी हनुमानजी कोठड़ी प्रतापगढ़ के तत्वावधान में सुन्दर काण्ड पाठ के द्वारा श्री हनुमंत आराधना 51 आसनों पर, 5 अप्रैल को दोपहर 3 बजे से महिलाओं द्वारा हनुमान जन्मोत्सव एवं जलवा उत्सव के साथ भजन-कीर्तन किये जायेंगे। रात्रि 8.30 बजे चोले के लाभार्थियों के नाम की घोषणा लॉटरी पद्धति से की जायेगी। इसके पश्चात् रात्रि 9 बजे से बालाजी संकीर्तन मण्डल- बघाना के तत्वावधान में जन्म जागरण होगा। 6 अप्रैल को प्रातः 6 बजे से जन्मोत्सव महाआरती, 9 बजे महायज्ञ, प्रातः 11 से 4 बजे तक विशाल भण्डारा, सायं 5 बजे से 56 भोग, रात्रि 8 बजे से महाआरती उसके पश्चात् महत श्री भक्तिप्रियाजी, इन्दौर के प्रवचन एवं भजनों का आयोजन किया जायेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE