BREAKING NEWS
भगवान श्री रामकुल्लेश्वर महादेव का 46वां भव्य.. <<     KHABAR : जनविश्वास अभियान में कलेक्टर का दौरा,.. <<     रतलाम कलेक्ट्रेट में हाई वोल्टेज ड्रामा,.. <<     BIG REPORT : जिला अस्पताल में विधायक विपिन जैन का औचक.. <<     KHABAR : अभिनेता मनोज जोशी भस्म आरती में हुए शामिल,.. <<     उज्जैन में विकास कार्यों के निरीक्षण पर.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में सड़क किनारे मिला लापता युवक का.. <<     BIG VIDEO: उज्जैन जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड.. <<     बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी;.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव महिलाओं के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का जावद-नयागांव रोड और ग्राम.. <<     नक्की झील पर फायरिंग से मचा हड़कंप,फायरिंग का.. <<     BIG UPDATE VIDEO : भोपाल से चल रहा था करोड़ों का खेल!.. <<     KHABAR : बनास नदी उफान पर, पुल के ऊपर बहा पानी,.. <<     KHABAR : बड़वानी 31 अगस्त को निकलेगा 46वां श्री.. <<     BIG NEWS : नीमच के ईदगाह क्षेत्र में सजा था अवैध.. <<     KHABAR : मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर कलेक्टर.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 3, 2023, 10:52 am
NEWS : श्री महावीर जैन युवा संगठन ने जन्म कल्याणक महोत्सव के कार्यक्रमों की श्रृंखला में निकाली विशाल वाहन रैली, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। श्री महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव पर कार्यक्रमों की संख्या में श्री महावीर जैन मंडल के अंतर्गत श्री महावीर जैन युवा संगठन द्वारा एक विशाल वाहन रैली का आयोजन किया गया जोकि सर्किट हाउस से प्रारंभ होकर कुंभा नगर प्रताप नगर ओवरब्रिज होते हुए कलेक्ट्री चौराहा से होते हुए मांगलिक धाम में संपन्न हुई।
वाहन रैली का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत विचार गोष्ठी के मुख्य वक्ता नरेंद्र भंडारी नगर परिषद पार्षद उमा सुराणा महावीर युवा संगठन के अध्यक्ष आदित्य नागोरी सचिव हिमांशु बोरदिया ,नवयुवक मंडल के अध्यक्ष एवं एवंत मेहता सचिव वल्लभ मोदी, महिला मंडल के अध्यक्ष ज्योति चंडालिया एवं सचिव कल्पना मेहता ने हरी झंडी दिखाकर रैली का शुभारंभ किया।
वाहन रैली में समाज के हर वर्ग युवा महिलाएं बच्चे पूरे हर्षाेल्लास के साथ प्रभु महावीर के जयकारे लगाते हुए जियो और जीने दो के संदेश के साथ संपूर्ण विश्व की शांति के लिए अहिंसा का संदेश दिया।
वाहन रैली का शहर में जगह-जगह पर स्वागत किया गया। जिसमें कुम्भानगर में कुम्भानगर प्रताप नगर जैन समाज समिति, प्रताप नगर से सिख समाज ,कलेक्ट्रेट पर सोनू द्विवेदी एवं महावीर नागोरी इकाई अध्यक्ष वार्ड 10, अप्सरा टॉकीज सर्कल पर अनिल सोनी , रमेश नाथ योगी के नेतृत्व में  शहर एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी  द्वारा स्वागत किया गया।
श्री महावीर जैन युवा संगठन की ओर से  मांगलिक धाम में अल्पाहार का कार्यक्रम रखा गया। जहां इस कार्यक्रम के प्रायोजक आदित्य ढिलीवाल एवं मुदित  मेहता का सम्मान किया गया एवं युवा संगठन  के कोषाध्यक्ष पलाश कोठारी ने जैन समाज के वरिष्ठ नागरिक , श्री महावीर जैन मंडल,श्री महावीर जैन महिला मंडल, नवयुवक मंडल आदि का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर श्री महावीर जैन युवा संगठन के संरक्षक  आदित्य सेठिया पूर्व अध्यक्ष मोहित  सरूपरिया, प्रतीक  श्रीमाल, तुषार  सुराणा ,साहिल  सिपानी एवं मनीष  डांगी मनीष भड़कतिया, पुनीत अंबानी, संदीप मोदी ,विकास भड़कतिया ,सी पी लोढ़ा ,रवी कोठारी ,मोहित  कछारा ,शानू सुराणा सिद्धार्थ जैन अर्पित जैन ,पलाश कोठारी सुमित मेहता, श्रैयांश नाहर ,आकाश नाहर ,पीयूष डांगी ,रजत सिपानी, सफल कॉठेड,मोहित भड़कतिया एवं  महावीर युवा संगठन की पूरी टीम उपस्थित थी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE