BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और मानपुरा.. <<     REPORT : किस्तों का भुगतान करने के बाद भी बढ़ी.. <<     BIG UPDATE: 34 किस्तें जमा, सिर्फ 2 बाकी... फिर 60 हजार की.. <<     #देवास घटना पर #उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा.. <<     शाजापुर में रेलवे ट्रैक के पास मिला 50 वर्षीय.. <<     KHABAR : मुंगावली की महिलाएं आवास और पट्टे मांगने.. <<     REPORT : वार्ड 6 की गरीब बस्ती में विकास कार्यों पर.. <<     BIG NEWS : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नए उप पुलिस.. <<     BIG NEWS : कोटड़ाबुजुर्ग के जंगलों में पेड़ों की कटाई.. <<     BIG VIDEO UPDATE : अफीम नीति पर डॉ. सम्पत स्वरूप जाजू का.. <<     KHABAR : आधुनिकता की अंधी दौड़ में कहीं खो तो नहीं.. <<     KHABAR : रात टहलने निकला अधेड़, सुबह रेलवे पटरी पर.. <<     BIG NEWS : एमपी और बेंगलुरु में ईडी का बड़ा एक्शन, 4600.. <<     BIG NEWS : 300 करोड़ की नीमच-सिंगोली सड़क परियोजना पर.. <<     KHABAR : 476 छात्राओं का अधीक्षिका के निलंबन पर.. <<     BIG UPDATE: त्योहारों से पहले नीमच पुलिस का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2023, 7:05 pm
REPORT : आम आदमी पार्टी ने राष्ट्रीय पार्टी बनने पर विजय टॉकीज चौराहा पर मनाया जश्न, आतिशबाजी कर बांटी मिठाईयां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग द्वारा राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा दिये जाने पर आम आदमी पार्टी के साथियों ने आज विजय टॉकीज चौराहे नीमच पर सायंकाल 4 बजे जमकर आतिशबाजी कर मिठाई वितरित कर आमजन का मुंह मीठा करा कर बधाई प्रेषित की।
आप के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल ने कहा कि यह देश के नागरिकों का पार्टी के प्रति असीम स्नेह हैं जो मात्र 10 सालों में आम आदमी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त हो गया है। देश के इतिहास में यह सबसे कम समय में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा प्राप्त करने वाली मात्र एक पार्टी है जो कि आम आदमी पार्टी है। किसी भी पार्टी को राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा तभी प्राप्त होता है जब उसे संपूर्ण देश में किन्ही भी 4 राज्यों में 6ः वोटों से अधिक वोट प्राप्त होते हैं तो वह राष्ट्रीय पार्टी बनने की दावेदार हो जाती है और यह अत्यंत खुशी की बात है कि हमें दिल्ली की जनता ने तीन बार विजयश्री प्राप्त  करवा कर ,पंजाब में एक बार मुख्य विपक्षी दल एवं वर्तमान में आप की सरकार बनाकर, वहीं गोवा में दो विधायक आप पार्टी के बनाकर एवं 6ः से अधिक वोट देकर एवं गुजरात की जनता का हम तहे दिल से हार्दिक अभिनंदन करना चाहते हैं बधाई देना चाहते हैं की राष्ट्रीय पार्टी की जो एक सीढ़ी बची हुई थी वह गुजरात की जनता ने आप को पांच विधायक देकर एवं 13ः वोट देकर वह सीढ़ी भी हमें चढ़ा दी और आज वह खुशी का दिन है प्रसंता का दिन है कि देश की जनता को एक ईमानदार कट्टर देशभक्त पार्टी राष्ट्रीय पार्टी के रूप में प्राप्त हुई हैं और वह है आम आदमी पार्टी ।इस अवसर पर हम सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देना चाहते हैं कि अब देश में असली राम राज्य आएगा प्रदेश की जनता के सहयोग से हम मध्य प्रदेश में भी सभी 230 विधानसभा सीटों पर  अपने प्रत्याशी उतारकर 75 सालों से चली आ रही भाजपा और कांग्रेस की भ्रष्ट नीतियों को उखाड़ कर मध्यप्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाएंगे।

आज इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रमुख नवीन कुमार अग्रवाल,जिला अध्यक्ष अशोक सागर, जिला सचिव डॉ राजू पाल, सत्यनारायण ओझा, इब्राहिम पठान ,जाकिर हुसैन ,चंद्रसेन, लक्ष्मीनारायण तोतला ,जाकिर बांगर ,हैदर अली, सुरेश चंद शर्मा बालचंद वर्मा ,सुरेश गुजरिया एवं अन्य साथी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE