BREAKING NEWS
BIG NEWS : 10 बीघा जमीन के विवाद ने पकड़ा तूल, बैरागी ने.. <<     HEADLINES: मध्य प्रदेश में आज के 10 बड़े धमाके: ₹1750 से.. <<     KHABAR : जहरीली शराब मामले में कांग्रेस का आबकारी.. <<     KHABAR : ग्वालियर में नर्सिंग का जंतर-मंतर, 3 साल का.. <<     NEWS : हाईकोर्ट के आदेश पर आमथला पंचायत प्रशासक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में पीला मोजेक का कहर, किसान ने तीन.. <<     KHABAR : रतलाम में कार्य में लापरवाही पर दो पटवारी.. <<     BIG NEWS : नीमच के नंबर- 2 खेल मैदान पर सांदीपनि.. <<     BIG NEWS : महाकाल की शरण में ओलंपिक पदक विजेता.. <<     KHABAR : 121 किलोमीटर की कावड़ यात्रा पर निकले पर्यटन.. <<     खरगोन कलेक्ट्रेट पहुंचे मिर्च उत्पादक.. <<     KHABAR : अटेंडेंस के विरोध में कृषि विस्तार.. <<     KHABAR : मिर्च व्यापारियों की मनमानी के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का.. <<     त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 28, 2023, 7:13 pm
BIG NEWS : जिले का गांव रेवली देवली और वॉइस ऑफ़ एमपी के पत्रकार मोहन नागदा, जब सानिया ने किया कमाल तो चला बधाइयों का दौर, बेटी की उपलब्धि पर गौरवान्वित हुआ क्षेत्र, पढ़े खबर  

Share On:-

नीमच। जहां एक और आज की इस चकाचौंध में हर मां बाप अपने बच्चों को बड़े-बड़े प्राइवेट स्कूलों में पढ़ाते हैं तथा भारी-भरकम फीस देने के लिए आतुर रहते हैं तथा बच्चे को अच्छी शिक्षा देने का प्रयास करते हैं। वहीं शासकीय स्कूलों को निम्न स्तर का माना जाता है तथा वहां की पढ़ाई को नहीं के बराबर माना जाता है। लेकिन सोच को बिल्कुल उलट कर रेवली देवली के शासकीय स्कूल की दो बालिकाओं ने आश्चर्यजनक परिणाम दिए हैं। 

रेवली देवली की सानिया नागदा और खुशबू नागदा ने अपने गुरुजनों की बेहतरीन शिक्षा एवं आशीर्वाद तथा स्वयं की मेहनत के बल पर रेवली देवली स्कूल एवं अपने माता पिता को गौरवान्वित किया है। लगातार कठिन परिश्रम के बल पर दोनों बालिकाओं ने 86.6 प्रतिशत अंक लाकर के तहसील में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। यह भी एक आश्चर्य की बात है कि दोनों के अंक समान है तथा दोनों ही ने समान प्रतिशत प्राप्त किया है साथ ही दोनों ही एक ही गांव की रहने वाली है तथा दोनों ही अच्छी मित्र भी है। उनकी इस सफलता पर उनके सभी इष्ट मित्रों ने एवं परिवार जनों ने उनको बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। 

जैसा की विदित हो कि पिछले वर्ष भी सानिया नागदा ने 10वीं की बोर्ड परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्कूल को गौरवान्वित किया था। सानिया नागदा वॉइस ऑफ एमपी की रिपोर्टर मोहन नागदा की बेटी है। इस पर वॉइस ऑफ एमपी परिवार की ओर से भी सानिया नागदा को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। सानिया नागदा के सभी विषयों में डीस्ट्रिक्शन प्राप्त है तथा शासकीय स्कूल में पढ़ाई करते हुए बहुत ही उत्कृष्ट परिणाम उन्होंने विद्यालय को दिए है। पिछले कुछ वर्षों में रेवली देवली के प्राचार्य मनोज कुमार कीमती के मार्गदर्शन में तथा सभी अध्यापकों के बेहतरीन पढ़ाई के बलबूते पर आज स्कूल का इतना शानदार परीक्षा परिणाम रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE