शाजापुर। नेहरू युवा केन्द्र शाजापुर में युवा कार्यक्रम भारत सरकार खेल मंत्रालय के तत्वाधान में कैच द रेन 2.0 का आयोजन किया गया। जिसके अंतर्गत जल संरक्षण शपथ, हस्ताक्षर अभियान, व्याख्यान तथा पोस्टर का अनावरण किया गया। उक्त कार्यक्रम कंचन वेलफेयर एंड एजूकेशन सोसायटी शाजापुर में नेहरू युवा केन्द्र शाजापुर द्वारा रखा गया। जिसमें जल को बचाने और जल संचयन के लिए युवक- युवतियों को जागरूक किया गया एवं जल शपथ भी दिलवाई गई। साथ ही वृहद स्तर पर हस्ताक्षर अभियान की शरुआत की गई।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर जीवन गुर्जर, विशेष अतिथि बद्री प्रसाद चौहान, ब्लाक समन्वयक एम. बड़ोदिया तथा संचालक कंचन वेलफेयर एंड एजूकेशन सोसायटी नवीन वर्मा, जिला युवा अधिकारी सागर वाधवानी, कार्यक्रम समन्वयक महेंद्र वर्मा, राष्ट्रीय युवा कोर मौसम मंडलोई एवं रवि मालवीय मौजूद थे।
कार्यक्रम में अतिथियों ने जल संरक्षण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहा केच द रैन कार्यक्रम की जितनी सराहना कि जाएं उतनी कम है। वाधवानी ने कहा कि हमे संयुक्त रूप से वर्षा जल संचयन के साथ, जल की बर्बादी को भी रोकना है। जल एक प्राकर्तिक संपदा है एवं जीवन दायक प्रसाद स्वरूप है, हम इसे पैदा नही कर सकते, तो इसे बर्बाद करने का भी कोई हक़ नही।
कार्यक्रम में युवाओं द्वारा हस्ताक्षर कर केच द रेन 2.0 कार्यक्रम में जल संरक्षण की शपथ ली गई। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा युवक-युवतियों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का आभार वरिष्ठ समाज सेवी गायत्री वर्मा ने माना।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।