शाजापुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में 100 वाट के 91 एफ एम रिले केन्द्रों का दिल्ली से सजीव शुभारंभ किया गया, जिसमें शाजापुर के रिले केन्द्र का भी शुभारंभ हुआ है। शाजापुर शहर में भी अब 100.1 मेगा हर्टज फ्रीक्वेंसी पर एफएम आकाशवाणी रिले केंद्र शुरू हो गया है। इसका कवरेज एरिया लगभग 15 से 20 किलोमीटर रेडियस में रहेगा।
शुभारंभ कार्यक्रम में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी, कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल, आकाशवाणी इंदौर के सहायक अभियंता सुरेश कुमार घुंघरवाल, तकनीशियन अतुल श्रीवास्तव व दिलीप कुमार गोमे तथा वरिष्ठ तकनीशियन सुरेश कुमार बडगोत्या, शाजापुर नगर के सामाजिक कार्यकर्ता नवीन राठौर सहित नगर परिषद के सभापति, पार्षदगण, जनप्रतिनिधिगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।