BREAKING NEWS
BIG NEWS : 10 बीघा जमीन के विवाद ने पकड़ा तूल, बैरागी ने.. <<     HEADLINES: मध्य प्रदेश में आज के 10 बड़े धमाके: ₹1750 से.. <<     KHABAR : जहरीली शराब मामले में कांग्रेस का आबकारी.. <<     KHABAR : ग्वालियर में नर्सिंग का जंतर-मंतर, 3 साल का.. <<     NEWS : हाईकोर्ट के आदेश पर आमथला पंचायत प्रशासक.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में पीला मोजेक का कहर, किसान ने तीन.. <<     KHABAR : रतलाम में कार्य में लापरवाही पर दो पटवारी.. <<     BIG NEWS : नीमच के नंबर- 2 खेल मैदान पर सांदीपनि.. <<     BIG NEWS : महाकाल की शरण में ओलंपिक पदक विजेता.. <<     KHABAR : 121 किलोमीटर की कावड़ यात्रा पर निकले पर्यटन.. <<     खरगोन कलेक्ट्रेट पहुंचे मिर्च उत्पादक.. <<     KHABAR : अटेंडेंस के विरोध में कृषि विस्तार.. <<     KHABAR : मिर्च व्यापारियों की मनमानी के खिलाफ.. <<     BIG NEWS : स्कूली शिक्षा के मुद्दे पर कांग्रेस का.. <<     त्योहारों को लेकर मंदसौर पहुंचे रतलाम रेंज.. <<     चिंदड़िया में अवैध शराब बिक्री से परेशान.. <<     खरगोन में ई-अटेंडेंस के विरोध में कृषि.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2023, 6:29 pm
KHABAR : समाज सेवा का संकल्प लेकर मातृशक्ति संपूर्णता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें- मूंदड़ा, माहेश्वरी महिला संगठन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर  

Share On:-

नीमच। आज नीमच के मधुबन होटल में नीमच जिला माहेश्वरी महिला संगठन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ। 
इस गरिमामय समारोह में माहेश्वरी महिला संगठन की प्रदेश उपाध्यक्ष स्नेहलता मुंदड़ा ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा के लिए नारी शक्ति को संगठित होकर टीम भावना के साथ समाज विकास की योजनाओं पर कार्य करना चाहिए। तभी समाज को राष्ट्र की मुख्यधारा में शामिल कराया जा सकता है। समाज सेवा का संकल्प लेकर मातृशक्ति संपूर्णता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। 

नीमच जिला माहेश्वरी महिला संगठन की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष अर्चना सारड़ा ने कहा कि मेरे जीवन का लक्ष्य समाज सेवा है। समाज विकास के अनेक सेवा प्रकल्प टीम भावना के साथ मातृशक्ति को साथ लेकर पूरा करूंगी। जिला सचिव संध्या राठी ने महिलाओं को सांस्कृतिक और सामाजिक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संध्या राठी ने कहा कि मैं संगठन के प्रति समर्पित होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगी। कार्यक्रम की शुरुआत मैं भगवान महेश के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन किया गया। तत्पश्चात महेश वंदना एवं स्वागत गीत हुआ। संगठन द्वारा ग्रीष्मकालीन ऋतु में पंछियों को पानी उपलब्ध कराने हेतु एक सौ सकोरे वितरित किए गए। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों को दायित्व निर्वाहन की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में स्नेहलता मुंदड़ा, अर्चना सारड़ा और संध्या राठी बतौर अतिथि मौजूद रहे। 

समारोह में अध्यक्ष अर्चना सारड़ा, सचिव संध्या राठी, कोषाध्यक्ष कृष्णा मुच्छाल, संगठन मंत्री सपना मंडोवरा, उपाध्यक्ष मोनिका मंडोरा, राज सोडानी, संयुक्त मंत्री टीना माहेश्वरी, उर्मिला दरक, संगीता भूतड़ा, प्रचार मंत्री उमा आगार ने अपने पद और जिम्मेदारी की शपथ लेकर दायित्व ग्रहण किया। कार्यक्रम का सफल संचालन टीना राहुल माहेश्वरी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE