नीमच। प्रदेश के साथ ही नीमच जिले में जिला, उपखंड, नगर एवं पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार को मुख्यमंत्री लाड़ली लक्ष्मी उत्सव समारोहपूर्वक आयोजित किए गए। लाडली लक्ष्मी उत्सव में लाडली बेटियों ने और लाडली बहनाओं ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। उपखंड मुख्यालय मनासा में आयोजित विकासखंड स्तरीय लाडली लक्ष्मी उत्सव का विधायक अनिरुद्ध मारु ने दीप प्रज्जवलित कर शुभारंभ किया।
इस अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आतिथ्य में आयोजित राज्य स्तरीय लाडली लक्ष्मी उत्सव का सीधा प्रसारण भी किया गया। विधायक मारू व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में उपस्थित लाडली बहनाआंे और लाडली लक्ष्मी बेटियों ने राज्य स्तरीय लाडली लक्ष्मी उत्सव में मुख्यमंत्री के उद्बबोधन को देखा एवं सुना।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।