मंदसौर। अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनीटरिंग समिति की बैठक कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उपनिरीक्षक आर. एस. पंवार, भगवानसिंह चौहान विशेष लोक अभियोजक, रेखा पांचाल जिला संयोजक एवं अशासकीय सदस्य उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर ने विभिन्न बिन्दुओं पर चर्चा की एवं राहत प्रकरणों को समयावधि में निराकरण करने हेतु निर्देशित किया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।