BREAKING NEWS
NEWS : जिला कलक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने किया नीट.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : जिला स्तरीय एक दिवसीय प्राकृतिक एवं जैविक.. <<     NEWS : महिला सांवरिया शाखा ने राहगीरों को पिलाई.. <<     NEWS : वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों पर विधिक.. <<     NEWS : मोहाली हत्याकांड के विरोध में चित्तौड़गढ़.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ कालिका माता मंदिर में वैदिक.. <<     NEWS : भारत सहकारी बैंकिंग समिट लखनऊ में संपन्न,.. <<     BIG NEWS : कलेक्टर अदिती गर्ग के प्रयास लाए रंग,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वास्थ्य और सुरक्षा का संगम, योग शिविर.. <<     KHABAR : मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भाजपा ने किया.. <<     NEWS : 35 साल की सेवा को समाज का सलाम, सेवादार.. <<     BIG REPORT : मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण, भूतेश्वर.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-02 की बड़ी सफलता, स्थाई.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ दुर्ग में बिना अनुमति निर्माण.. <<     दगड़खेड़ी में किसानों का धरना जारी,जमीन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : किसान के घर ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त करने पर.. <<     KHABAR : सरकारी योजना ने बदली तकदीर, छोटे डेयरी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 2, 2023, 7:31 pm
BIG REPORT : जरूरतमंदों की मदद का माध्यम बन रही है जनसुनवाई, किसी को शिक्षा के लिए वाहन, किसी को बैटरी चलित ट्राईसाईकिल तो किसी को मिली इलाज में मदद, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। शहर में जनसुनवाई जरूरतमंदों की मदद का लगातार माध्यम बन रही है। जनसुनवाई में जरूरतमंदों की मदद के अनेक उदाहरण देखने को मिल रहे हैं। आज भी जनसुनवाई में ऐसे अनेक उदाहरण देखने को मिले। जनसुनवाई में आज किसी जरूरतमंद को शिक्षा के लिए वाहन, किसी को बैटरी चलित ट्राईसाईकिल तो किसी को इलाज के लिए सहायता मिली। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने आवेदकों की समस्या का सहानुभूतिपूर्वक निराकरण किया।

प्रति मंगलवार की तरह इस मंगलवार भी कलेक्टर कार्यालय में जनसुनवाई सम्पन्न हुई। जनसुनवाई में कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी सहित अपर कलेक्टर अभय बेड़ेकर, अजयदेव शर्मा तथा सपना लोवंशी सहित अन्य अधिकारियों ने आवेदकों की समस्याओं को सुनकर उनका संवेदनशीलता के साथ सकारात्मक निराकरण किया। जनसुनवाई में आज कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के समक्ष आज सिंहासा जवाहर टेकरी धार रोड़ निवासी पूनम ठाकुर पहुंची। उसने बताया कि मैं एक दिव्यांग युवती हूं। मैंने जीजा बाई कन्या स्नातकोत्तर विद्यालय से बीकाम किया है। मैं अभी सेज विश्वविद्यालय से एमबीए कर रही हूं। अपने घर से कॉलेज तक आने जाने में मुझे बेहद परेशानी होती है। हमारा परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है। आने जाने के लिए कोई साधन भी नहीं है। कलेक्टर ने समस्या को गंभीरता से सुना और निराकृत करते हुए निर्देश दिए कि इस विद्यार्थी को शीघ्र ही मोटोराइज्ड दो पहिया वाहन उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए उन्होंने सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारी को निर्देशित किया कि इसे शीघ्र ही वाहन उपलब्ध कराए। इसी तरह पंचम की फैल मालवा मिल निवासी कमलेश जीनवाल भी अपनी समस्या को लेकर कलेक्टर के समक्ष पहुंचे। उसने बताया कि मैं दिव्यांग हूं। मैं सांवेर रोड़ स्थित कंपनी में काम करता हूं, वहां तक जाने और घर आने तक बहुत दिक्कतें आती हैं। मुझे बैटरी चलित ट्राईसाईकिल दी जाए। कलेक्टर ने तुरंत ही ट्राईसाइकिल स्वीकृत करने के निर्देश दिए। इसी तरह ट्राईसाइकिल नेहरू नगर निवासी आत्माराम साद को भी स्वीकृत की गयी। जनसुनवाई में एक परिवार अपने बालक को लेकर पहुंचा और उसने बताया कि हमारे बच्चे का अपेंडिक्स का इलाज चल रहा है। उसका ऑपरेशन भी होना है। कलेक्टर ने रेडक्रास से तुरंत ही 40 हजार रूपए की मदद स्वीकृत की। इसी प्रकार कुशवाह नगर निवासी निराश्रित महिला को भी बालिका के अध्ययन के लिए 10 हजार रूपए की तात्कालिक सहायता दी गयी। इसी तरह जनसुनवाई में अन्य आवेदकों की तात्कालिक जरूरतों की पूर्ति के लिए मदद दी गयी। जनसुनवाई में अधिकांश प्रकरण प्लॉट, संपत्ति विवाद, घरेलू विवाद आदि के आए। जिनका यथोचित निराकरण किया गया।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE