BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 9, 2023, 3:16 pm
BIG NEWS : नीमच की कृषि उपज मंडी और व्यापारियों की मनमानी, जब किसानों के सामने खड़ी हुई ये नई समस्या तो..., बोले- अंधेरा होते ही बढ़ जाता है खतरा, पढ़े महेंद्र अहीर के साथ महावीर सैनी की खबर 

Share On:-

नीमच। शहर की कृषि उपज मंडी में इन दिनों व्यापारियों की मनमानी से किसान परेशान हो रहे हैं। किसानों को माल तुलाने के लिए भी इधर से उधर भटकना पड़ रहा है। वे व्यापारियों के गोदाम का पता पूछते-पूछते वहां पहुंच रहे हैं। इसके बाद माल की तुलाई हो रही है। माल तुलवाने के बाद पैमेंट के लिए भी किसानों को व्यापारियों द्वारा बताएं समय का इंतजार करना पड़ रहा है। किसान इस परेशानी को लेकर कई बार मंडी समिति के जिम्मेदारों को अवगत करा चुके हैं। बावजूद अब तक इनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। 
ग्राम रातड़िया के किसान विष्णु गुर्जर ने बताया कि बताया कि हमारा माल नीलाम हुआ। इसके बाद हमें बसंत किराना पर माल तुलवाने के लिए कहा गया। हम पता पूछते-पूछते यहां तक पहुंचे। यहां माल की तुलाई हुई। इसके बाद जब पैमेंट देने की बात आई तो व्यापारी ने कहा कि दोपहर 3 बजे बाद आना। अब ऐसी स्थिति में घर पहुंचने में भी देरी होती है। 
किसान विष्णु माली ने बताया कि आगर मालवा जिले से 70 बोरी लहसुन लेकर नीमच मंडी आए थे। मंडी में व्यापारी ने माल नीलाम होने के बाद बसंत किराना पर माल तुलवाने की बात कही। इस पर बसंत किराना पहुंचा हूं। यहां बहुत समय लग रहा है। व्यापारी पैमेंट देने में देरी कर रहे हैं। गांव भी वापस निकलना है। अंधेरा होने से लूट का खतरा भी बढ़ जाता है। मंडी प्रशासन को इस ओर ध्यान देना चाहिए। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE